न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत अर्जी खारिज, दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली दंगा मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए उमर खालिद और शरजील इमाम समेत कई आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। अदालत ने कहा यह केवल दंगों का नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश का मामला है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Sep 2025 3:05:30

उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत अर्जी खारिज, दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख

दिल्ली दंगों से जुड़े यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) केस में हाई कोर्ट ने मंगलवार (2 सितंबर) को अहम फैसला सुनाया। अदालत ने छात्र कार्यकर्ताओं उमर खालिद, शरजील इमाम समेत कई आरोपियों की जमानत याचिकाएं नामंजूर कर दीं। इस आदेश को सभी आरोपियों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

पीठ का निर्णय

न्यायमूर्ति नवीन चावला और न्यायमूर्ति शालिंदर कौर की खंडपीठ ने इस मामले में 9 जुलाई को सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। मंगलवार को अदालत ने साफ शब्दों में कहा कि याचिकाकर्ताओं को जमानत का लाभ नहीं दिया जा सकता। जिनकी याचिकाएं खारिज हुईं उनमें उमर खालिद और शरजील इमाम के अलावा मोहम्मद सलीम खान, शिफा उर रहमान, अतहर खान, मीरान हैदर, अब्दुल खालिद सैफी और गुलफिशा फातिमा शामिल हैं।

गिरफ्तारी की पृष्ठभूमि

दिल्ली पुलिस ने शरजील इमाम को 25 अगस्त 2020 को हिरासत में लिया था, जबकि उमर खालिद की गिरफ्तारी 14 सितंबर 2020 को हुई। अन्य आरोपियों को भी अलग-अलग समय पर गिरफ्तार किया गया था। ये सभी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और कई बार अदालत का दरवाजा खटखटा चुके हैं।

अभियोजन पक्ष का पक्ष

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि यह महज दंगों का मामला नहीं है बल्कि योजनाबद्ध साजिश का नतीजा था। उनका तर्क था कि इस पूरी रणनीति के पीछे देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने का उद्देश्य था।
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी अदालत में यह दलील दी कि केवल लंबी अवधि की हिरासत जमानत देने का आधार नहीं बन सकती।

दंगों की पृष्ठभूमि

फरवरी 2020 में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के विरोध प्रदर्शनों के बीच उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा भड़क उठी थी। इस भीषण दंगे में 53 लोगों की जान गई और 700 से ज्यादा लोग घायल हुए। पुलिस की जांच रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे योजनाबद्ध षड्यंत्र था, जिसकी कड़ियां कई जगहों से जुड़ी हुई हैं।

लंबित याचिकाओं पर फैसला

शरजील इमाम, गुलफिशा फातिमा, खालिद सैफी और अन्य सह-आरोपियों की जमानत याचिकाएं 2022 से ही दिल्ली हाई कोर्ट में लंबित थीं। समय-समय पर विभिन्न पीठों ने इन पर सुनवाई की, लेकिन मंगलवार को अदालत ने सभी याचिकाओं को अस्वीकार कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर