न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'भारत भी लगाए 50% टैरिफ, कोई हमें धमका नहीं सकता' – ट्रंप के बयान पर शशि थरूर का करारा जवाब

डोनाल्ड ट्रंप की भारत पर 50% टैरिफ लगाने की धमकी के बाद शशि थरूर ने दिया कड़ा जवाब। बोले- अगर अमेरिका टैक्स बढ़ाएगा, तो भारत भी बराबरी से जवाब देगा। विदेश मंत्रालय ने भी जताई नाराजगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Aug 2025 3:41:48

'भारत भी लगाए 50% टैरिफ, कोई हमें धमका नहीं सकता' – ट्रंप के बयान पर शशि थरूर का करारा जवाब

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने की धमकी के बाद सियासी माहौल गर्मा गया है। इससे पहले उन्होंने 25% टैरिफ की बात की थी, लेकिन अब उस शुल्क को दोगुना करने की मंशा जता दी है। ट्रंप की इस चेतावनी पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद शशि थरूर ने दो टूक जवाब दिया है।

थरूर ने साफ शब्दों में कहा कि यदि अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाएगा, तो भारत को भी अमेरिकी वस्तुओं पर उतना ही टैरिफ लगाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि व्यापारिक हितों के नाम पर रिश्तों को क्यों बिगाड़ा जा रहा है? भारत की ओर से कोई कटुता नहीं है, लेकिन अमेरिका की आक्रामक नीति से यह दूरी बढ़ रही है।

"ट्रेड से रिश्तों में दरार क्यों?" - थरूर का सवाल

थरूर ने इस बात पर नाराज़गी जताई कि अमेरिका भारत के साथ अपने रणनीतिक संबंधों को नजरअंदाज कर रहा है। उन्होंने कहा, “अगर अमेरिका हमारे साथ रिश्तों की परवाह नहीं करता, तो भारत को भी वैसी ही नीति अपनानी चाहिए। हम सिर्फ व्यापार की वजह से दबाव में क्यों आएं?”

उन्होंने यह भी अपील की कि अमेरिका में रह रहे भारतीय नागरिकों को इस मसले पर अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए क्योंकि इससे केवल व्यापार नहीं, बल्कि समुदायों के बीच आपसी भरोसा भी प्रभावित होगा।

90 अरब डॉलर के व्यापार पर सीधा असर

थरूर ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच 90 बिलियन डॉलर से अधिक का द्विपक्षीय व्यापार होता है। ऐसे में अगर टैरिफ 50% तक बढ़ा दिया गया तो इससे भारतीय उत्पाद अमेरिका में महंगे हो जाएंगे और वहां के उपभोक्ता इन्हें खरीदने से कतराने लगेंगे। "इससे भारत की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है और कई MSME कंपनियों के लिए यह संकट बन जाएगा," उन्होंने जोड़ा।

"भारत भी कर सकता है जवाबी कार्रवाई" – थरूर का संकेत

थरूर ने आगे कहा कि यदि अमेरिका भारत पर इस तरह के कठोर शुल्क लगाता है तो भारत को भी अमेरिकन आयात पर कड़ा रुख अपनाना चाहिए। "हम कोई कमजोर देश नहीं हैं कि किसी की धमकी से डर जाएं। भारत को अपनी आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान के साथ खड़ा रहना चाहिए," उन्होंने कहा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर