न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विदेश मंत्री जयशंकर का तीखा जवाब, कहा - यूट्यूब पर देखिए, किसका हो रहा अंतिम संस्कार

राज्यसभा में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर उठे सवालों पर विपक्ष को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यूट्यूब पर जाकर देखिए किसका अंतिम संस्कार हो रहा है। भारत की आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई को पूरी दुनिया ने सराहा है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 30 Jul 2025 2:52:13

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विदेश मंत्री जयशंकर का तीखा जवाब, कहा - यूट्यूब पर देखिए, किसका हो रहा अंतिम संस्कार

राज्यसभा में विपक्ष के शोर-शराबे के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने स्पष्ट लहजे में जवाब देते हुए कहा कि यदि किसी को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर संदेह है, तो वह यूट्यूब पर जाकर देखे कि अंतिम संस्कार किसका हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने जिस प्रकार आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की, उसे पूरी दुनिया ने देखा और सराहा है। उन्होंने दो टूक कहा कि पहलगाम का हमला न केवल निंदनीय है, बल्कि यह देश की सहनशीलता की रेखा पार कर चुका है। ऐसे मामलों में दोषियों को सज़ा देना और पीड़ितों को न्याय दिलाना अनिवार्य है।

भारत का आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक अभियान

जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद से लड़ना आज सिर्फ भारत का नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर हमारा साझा उद्देश्य बन चुका है। भारत ने आतंकवाद के मसले को अंतरराष्ट्रीय फोरम्स पर बार-बार उठाया है। उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तान के आतंकवाद को हर वैश्विक मंच पर उजागर किया और उसे दुनिया के सामने बेनकाब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

पहले की सरकारों पर तंज

विदेश मंत्री ने कहा कि अतीत की सरकारों की नीति ही अलग थी। पाकिस्तान से संवाद के नाम पर उन्हें यह तक कह दिया जाता था कि "हम दोनों ही आतंकवाद से पीड़ित हैं"। जयशंकर ने मुंबई 2008 हमले और मुंबई लोकल ट्रेन धमाकों का उदाहरण देते हुए कहा कि इतने गंभीर हमलों के बावजूद तत्कालीन सरकार कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं देती थी। वे सीधे बातचीत की मेज पर बैठ जाते थे, जिससे आतंकी घटनाओं को सामान्य बना दिया गया। उन्होंने कहा, “अगर आप ऐसी घटनाओं को सामान्य मान लेंगे, तो अंतरराष्ट्रीय समुदाय आपको गंभीरता से नहीं लेगा।”

पीएम मोदी की सरकार में हुआ परिवर्तन

जयशंकर ने बताया कि पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में आतंकवाद को लेकर भारत की नीति में बड़ा बदलाव आया है। आतंकवाद अब सिर्फ देश का नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय एजेंडा बन चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की रणनीतिक सोच का ही परिणाम है कि आज वैश्विक मंचों पर आतंकवाद एक बड़ी चर्चा का विषय बन पाया है। उन्होंने बताया कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद अजहर और अब्दुल रहमान मक्की जैसे कट्टर आतंकियों को सूचीबद्ध करवाने में सफलता प्राप्त की है।

पहलगाम हमला—धर्म के आधार पर नरसंहार

जयशंकर ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि यह हमला पूरी तरह बर्बर और अस्वीकार्य था। उन्होंने कहा कि इसमें आतंकियों ने लक्ष्मण रेखा को पार करते हुए धर्म पूछ-पूछकर 26 मासूमों की हत्या कर दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कायराना हरकत के दोषियों को सजा दिलाना और मारे गए निर्दोष नागरिकों के परिजनों को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर