न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नरवणे की किताब का हवाला देते ही लोकसभा में मचा हंगामा, राहुल गांधी पर बरसे राजनाथ सिंह और अमित शाह

लोकसभा में उस वक्त हंगामा मच गया जब राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की किताब का हवाला देते हुए चीन का मुद्दा उठाया। राजनाथ सिंह और अमित शाह ने बयान पर कड़ी आपत्ति जताई।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 02 Feb 2026 2:18:43

नरवणे की किताब का हवाला देते ही लोकसभा में मचा हंगामा, राहुल गांधी पर बरसे राजनाथ सिंह और अमित शाह

संसद के बजट सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा में उस वक्त जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक ऐसा संदर्भ उठा दिया, जिसने सत्तापक्ष को आक्रोशित कर दिया। राहुल गांधी ने भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की एक मैगजीन में छपे कथित अंशों का हवाला देते हुए चीन से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा उठाया। उनके इस बयान के बाद सदन में शोर-शराबा शुरू हो गया और मामला इतना बढ़ गया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह को हस्तक्षेप करना पड़ा।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

दरअसल, राहुल गांधी ने चर्चा के दौरान दावा किया कि उनके पास एक प्रामाणिक स्रोत है, जिसमें पूर्व सेना प्रमुख एम.एम. नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों से जुड़े उद्धरण शामिल हैं। राहुल गांधी ने इन्हीं कथनों के आधार पर कहा कि चीनी सेना भारतीय सीमा के भीतर घुसपैठ कर रही थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि चीन के टैंक भारतीय क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे और कैलाश रेंज की दिशा में उनकी गतिविधियां देखी गई थीं। राहुल के इस बयान के साथ ही सत्तापक्ष ने तीखी आपत्ति जताते हुए इसे सदन के नियमों के खिलाफ बताया।

राजनाथ सिंह ने जताई कड़ी नाराज़गी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि लोकसभा में किसी अप्रकाशित दस्तावेज या पुस्तक का हवाला देना नियमों के विपरीत है। उन्होंने सदन में स्पष्ट शब्दों में कहा कि नेता प्रतिपक्ष को वह पुस्तक या सामग्री सदन के पटल पर रखनी चाहिए, जिसका वे उल्लेख कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस किताब का हवाला दिया जा रहा है, वह अभी प्रकाशित ही नहीं हुई है, ऐसे में उस पर आधारित बयान सदन को गुमराह करने वाले हो सकते हैं। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से भी आग्रह किया कि बिना ठोस और सत्यापित तथ्यों के किसी को बयान देने की अनुमति न दी जाए।

अमित शाह ने भी राहुल गांधी को टोका

हंगामे के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा हो रही है और इस दौरान किसी अप्रामाणिक मैगजीन रिपोर्ट के आधार पर गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे उठाना उचित नहीं है। अमित शाह ने राहुल गांधी को सलाह दी कि वे बिना प्रमाणिकता के ऐसे संवेदनशील विषयों पर बयान देने से बचें। गृह मंत्री के अनुसार, सदन में कही गई हर बात की जिम्मेदारी होती है और तथ्यों की पुष्टि बेहद जरूरी है।

सदन में बढ़ा तनाव

राहुल गांधी के बयान और उस पर सत्तापक्ष की तीखी प्रतिक्रिया के बाद लोकसभा में माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों पक्षों के बीच जोरदार नोकझोंक देखने को मिली, जिससे कुछ समय के लिए सदन की कार्यवाही भी प्रभावित हुई। यह विवाद एक बार फिर इस बात को लेकर चर्चा में आ गया कि संसद जैसे सर्वोच्च मंच पर राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति से जुड़े मुद्दों को किस तरह और किन स्रोतों के आधार पर उठाया जाना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज पर अमेरिका का लगभग पूरा नियंत्रण, ईरान की अर्थव्यवस्था चरमराई
ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज पर अमेरिका का लगभग पूरा नियंत्रण, ईरान की अर्थव्यवस्था चरमराई
नेहरू की मूर्ति हटने से भड़की कांग्रेस, अल्टीमेटम के बाद रातों-रात फिर स्थापित हुई प्रतिमा
नेहरू की मूर्ति हटने से भड़की कांग्रेस, अल्टीमेटम के बाद रातों-रात फिर स्थापित हुई प्रतिमा
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन