न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आतिशी का बड़ा दावा: AAP नेताओं पर ईडी की जांच के पीछे गुजरात कनेक्शन!

आम आदमी पार्टी के नेताओं पर एक बार फिर ईडी की कार्रवाई शुरू हो गई है। आतिशी ने इसे गुजरात चुनाव में पार्टी की जीत से जोड़ते हुए बीजेपी की साजिश बताया। जानें क्या है पूरा मामला।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Jul 2025 2:04:52

आतिशी का बड़ा दावा: AAP नेताओं पर ईडी की जांच के पीछे गुजरात कनेक्शन!

दिल्ली की सियासत में एक बार फिर हलचल मच गई है। आम आदमी पार्टी के नेताओं पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी जांच दोबारा तेज कर दी है। आप सरकार के दौरान तीन अलग-अलग मामलों में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर केस दर्ज कर दिया गया है और जांच की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है कि इन मामलों में ईडी जल्द ही दिल्ली सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन से पूछताछ कर सकती है।

इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह सब एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। आतिशी के मुताबिक बीजेपी एक बार फिर जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है और इसकी जड़ें सीधे गुजरात से जुड़ी हुई हैं।

आतिशी का दावा है कि बीजेपी यह सब इसलिए कर रही है क्योंकि हाल ही में गुजरात के विसावदर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिली है। इस जीत से पार्टी की लोकप्रियता राज्य में काफी तेजी से बढ़ी है। उन्होंने बताया कि बीजेपी ने इस उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को हराने के लिए हर संभव प्रयास किए—यहां तक कि शराब बांटी गई, नेताओं को डराया गया और कई प्रकार के दबाव डाले गए। लेकिन इन सबके बावजूद, आम आदमी पार्टी ने भारी मतों से जीत हासिल की।

"हम डरने वाले नहीं" - आतिशी

बीजेपी की इन चालों पर निशाना साधते हुए आतिशी ने कहा, “हम डरने या झुकने वालों में से नहीं हैं। जितनी जांच करानी है, करवा लें। आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता के घर से कुछ भी गलत नहीं मिलेगा।” उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सब गुजरात में पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से बीजेपी की बौखलाहट का नतीजा है।

कौन-कौन से मामले हैं जांच के घेरे में?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईडी ने तीन मामलों में केस दर्ज किया है—अस्पताल निर्माण, सीसीटीवी कैमरे लगाने और शेल्टर होम से जुड़े कथित घोटालों में। इन मामलों में सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन का नाम मुख्य रूप से सामने आया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर