न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या दिल्ली की जनता को गुमराह कर रही है सरकार? AAP का BJP पर सीधा हमला

AAP ने बीजेपी पर लगाया आरोप—पुरानी डिस्पेंसरीज़ का नाम बदलकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर बताकर जनता को गुमराह किया जा रहा है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Jun 2025 3:58:27

क्या दिल्ली की जनता को गुमराह कर रही है सरकार? AAP का BJP पर सीधा हमला

नई दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली में केजरीवाल सरकार के कार्यकाल में स्थापित मोहल्ला क्लीनिकों और डिस्पेंसरीज़ का नाम बदलकर 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' रखने के कदम को लेकर दिल्ली की बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो साझा करते हुए चिराग दिल्ली स्थित एक वातानुकूलित डिस्पेंसरी का उदाहरण दिया और दावा किया कि भाजपा सिर्फ रंगाई-पुताई करके पहले से मौजूद सुविधाओं को अपनी उपलब्धि के रूप में पेश कर रही है। उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा, "केजरीवाल सरकार के समय जो मोहल्ला क्लीनिक और डिस्पेंसरी बनाए गए थे, आज बीजेपी सरकार उन्हीं को 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' का नया नाम देकर जनता को गुमराह कर रही है।"

"मूल संरचना, नया नाम – सच्चाई से भटकाने की कोशिश"

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि चिराग दिल्ली स्थित जिस डिस्पेंसरी का भाजपा उद्घाटन कर रही है, उसका निर्माण 2017 में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने किया था। "आज भी उस भवन पर मेरे और सत्येंद्र जैन का उद्घाटन पट्ट साफ नजर आता है," उन्होंने जोड़ा।

भारद्वाज का कहना है कि भाजपा सरकार 33 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोलने का दावा कर रही है, लेकिन असल में वे सभी पहले से बने मोहल्ला क्लीनिक हैं जिनका सिर्फ रंग-रोगन कर नाम बदल दिया गया है। उन्होंने इसे भ्रम फैलाने की रणनीति करार दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत

राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी

होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो

क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'

पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर

'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो

अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च

नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार

क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह

डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम

शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत

1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं

अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी

Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका