न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली ब्लास्ट केस: आतंकी डॉक्टर उमर की भाभी का सनसनीखेज खुलासा, कहा – 'घर पर कॉल न करने की दी थी हिदायत'

दिल्ली ब्लास्ट केस में नया खुलासा! आतंकी डॉक्टर उमर की भाभी ने बताया कि उसने परिवार को फोन न करने की हिदायत दी थी। लाल किले धमाके में 9 की मौत और 24 घायल हुए थे। जांच एजेंसियां फिदायीन हमले की थ्योरी पर काम कर रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 Nov 2025 11:30:05

दिल्ली ब्लास्ट केस: आतंकी डॉक्टर उमर की भाभी का सनसनीखेज खुलासा, कहा – 'घर पर कॉल न करने की दी थी हिदायत'

दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए भीषण धमाके ने पूरे देश को दहला दिया। इस विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 24 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जांच एजेंसियों ने इसे फिदायीन हमला माना है, जिसकी योजना और क्रियान्वयन कथित आतंकी डॉ. मोहम्मद उमर ने किया था। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उमर की मां और भाई को हिरासत में ले लिया है। वहीं, उसकी भाभी ने मीडिया से बातचीत में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

भाभी ने बताया – “उमर ने घर फोन न करने को कहा था”

उमर की भाभी ने बताया कि धमाके से तीन दिन पहले यानी शुक्रवार को आखिरी बार परिवार से उसकी बातचीत हुई थी। उस दौरान उमर ने अपनी मां से कहा था कि उसे बार-बार कॉल न किया जाए, क्योंकि वह लाइब्रेरी में व्यस्त है। इसके बाद से उसने किसी से संपर्क नहीं किया। भाभी के मुताबिक, “उमर आमतौर पर रोज घर फोन करता था, लेकिन उस दिन की बात कुछ अलग थी। अब समझ आ रहा है कि वह कुछ बड़ा प्लान कर रहा था।”

डॉक्टर से आतंकी बनने तक का सफर

जांच में सामने आया है कि डॉ. मोहम्मद उमर पेशे से डॉक्टर था, जिसने 2017 में श्रीनगर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई पूरी की थी। उसका रजिस्ट्रेशन नंबर 15313 था। 24 फरवरी 1989 को पुलवामा के कोईल गांव में जन्मे उमर को उसके साथी अल फलाह मेडिकल कॉलेज का अनुशासित और मेहनती छात्र बताया करते थे। लेकिन मेडिकल डिग्री हासिल करने के कुछ साल बाद ही वह कट्टरपंथी विचारधारा के प्रभाव में आ गया और आतंकी गतिविधियों में शामिल हो गया।

फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ा कनेक्शन

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि उमर फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा हुआ था। कुछ दिनों पहले इस मॉड्यूल से जुड़े कई डॉक्टरों को हिरासत में लिया गया था, जिनके पास से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। बताया जा रहा है कि उमर भी उसी नेटवर्क का हिस्सा था, जिसने दिल्ली में यह बड़ा धमाका करने की साजिश रची थी।

जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग का एंगल

इसी मॉड्यूल से जुड़ी डॉ. शाहीना नाम की महिला को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला कि उसे जैश-ए-मोहम्मद के महिला विंग “जमात-उल-मोमिनात” की भारतीय इकाई की जिम्मेदारी दी गई थी। पाकिस्तान में इस विंग की अगुवाई सादिया अजहर करती है, जो जैश सरगना मसूद अजहर की बहन है। सादिया का पति यूसुफ अजहर कंधार विमान अपहरण कांड का मास्टरमाइंड था।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

फिलहाल दिल्ली पुलिस, एनआईए और जम्मू-कश्मीर पुलिस मिलकर इस केस की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या उमर अकेला काम कर रहा था या किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा था। पूरे मॉड्यूल के भारत में फैले नेटवर्क को खंगालने के लिए कई राज्यों में छापेमारी जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के सत्य निकेतन के पास इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका
दिल्ली के सत्य निकेतन के पास इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका
सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हड़कंप, CM रेखा गुप्ता ने बताया- कई एजेंसियां बचाव में जुटीं
सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हड़कंप, CM रेखा गुप्ता ने बताया- कई एजेंसियां बचाव में जुटीं
सागर में शराब पीने के बाद 11 लोगों की मौत, छह मदिरा दुकानें सील; गांवों में स्क्रीनिंग शुरू
सागर में शराब पीने के बाद 11 लोगों की मौत, छह मदिरा दुकानें सील; गांवों में स्क्रीनिंग शुरू
ग्वालियर-भोपाल जा रही बस में अचानक भड़की आग, 25 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
ग्वालियर-भोपाल जा रही बस में अचानक भड़की आग, 25 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
फराह खान के तीनों बच्चे पढ़ाई के लिए विदेश रवाना, विदाई के बाद छलका मां का दर्द
फराह खान के तीनों बच्चे पढ़ाई के लिए विदेश रवाना, विदाई के बाद छलका मां का दर्द
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर इमरान प्रतापगढ़ी का विरोध, प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर इमरान प्रतापगढ़ी का विरोध, प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 30वें दिन फिल्म ने किया अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 30वें दिन फिल्म ने किया अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, मेकर्स ने तारीख पर लगाई मुहर
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, मेकर्स ने तारीख पर लगाई मुहर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने पकड़ी रफ्तार, दो दिन में 56 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने पकड़ी रफ्तार, दो दिन में 56 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में किया गया टैक्स फ्री, सीएम धामी ने फिल्म की टीम को दी बधाई
‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में किया गया टैक्स फ्री, सीएम धामी ने फिल्म की टीम को दी बधाई
बिहार में CBI जांच को लेकर बदला नियम, राज्य सरकार की मंजूरी के बिना शुरू नहीं होगी कार्रवाई
बिहार में CBI जांच को लेकर बदला नियम, राज्य सरकार की मंजूरी के बिना शुरू नहीं होगी कार्रवाई
रील बनाने के चक्कर में जिंदगी दांव पर! चलती ट्रेन से लटका युवक, खंभे से टकराया सिर और फिर...
रील बनाने के चक्कर में जिंदगी दांव पर! चलती ट्रेन से लटका युवक, खंभे से टकराया सिर और फिर...
‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो में निरहुआ की धमाकेदार एंट्री, आम्रपाली दुबे को लेकर फैंस ने शुरू की अटकलें
‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो में निरहुआ की धमाकेदार एंट्री, आम्रपाली दुबे को लेकर फैंस ने शुरू की अटकलें
₹55 महीने से जमा करें और 60 के बाद पाएं ₹3000 पेंशन, मोदी सरकार की इस योजना में ऐसे मिलेगा लाभ
₹55 महीने से जमा करें और 60 के बाद पाएं ₹3000 पेंशन, मोदी सरकार की इस योजना में ऐसे मिलेगा लाभ