न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में भारी बारिश का खतरा, पांच राज्यों में बरसेगी आफत, 31 अगस्त से 4 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

राजस्थान में मानसून की सक्रियता फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने राज्य के 37 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 31 Aug 2025 11:09:51

राजस्थान में भारी बारिश का खतरा, पांच राज्यों में बरसेगी आफत, 31 अगस्त से 4 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सितंबर की शुरुआत से पहले ही चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि देश भर के कई राज्यों में अगले पांच दिनों तक मानसूनी बारिश तांडव मचाने वाली है। बारिश के इस दौर से न सिर्फ तापमान में गिरावट आएगी, बल्कि नदियों, तालाबों और बांधों का जलस्तर भी बढ़ जाएगा। पहाड़ी राज्यों में पहले से ही भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं ने हालात को गंभीर बना दिया है।

राजस्थान में भारी बारिश का खतरा

राजस्थान में मानसून की सक्रियता फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने राज्य के 37 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी हुआ है उनमें बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर, सवाई माधोपुर और उदयपुर शामिल हैं।

दिल्ली-NCR में अलर्ट

अगस्त का आखिरी दिन दिल्ली-एनसीआर के लिए भी भारी साबित हो सकता है। मौसम विभाग ने यहां भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सितंबर के पहले सप्ताह तक यहां तेज बारिश के आसार हैं।

मध्यप्रदेश में लगातार बारिश

मध्यप्रदेश में मानसून टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में ढाई से साढ़े चार इंच तक बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभागों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड का खतरा

उत्तराखंड में 4 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, देहरादून, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां लैंडस्लाइड और सड़कें बंद होने जैसी आशंकाओं के चलते लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।

बिहार में 4 सितंबर तक बरसेंगे बादल

बिहार में भी 4 सितंबर तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज से लेकर मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर और गया जैसे जिलों में तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बारिश और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों पर न जाएं और पेड़ों की ओट से बचें।

लोगों से अपील

IMD ने सभी राज्यों में लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। खासकर पहाड़ी इलाकों और नदी किनारे बसे लोगों से आग्रह किया गया है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रा और दैनिक गतिविधियों की योजना बनाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर