न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नक्सलियों से कोई बातचीत नहीं, बरसात में भी चलेगा ऑपरेशन, शाह ने 2026 तक सफाए का दोहराया संकल्प

छत्तीसगढ़ की धरती से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की निर्णायक नीति को स्पष्ट करते हुए साफ कहा है कि नक्सलियों के साथ किसी भी तरह की बातचीत नहीं होगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 22 Jun 2025 7:07:27

नक्सलियों से कोई बातचीत नहीं, बरसात में भी चलेगा ऑपरेशन, शाह ने 2026 तक सफाए का दोहराया संकल्प

छत्तीसगढ़ की धरती से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की निर्णायक नीति को स्पष्ट करते हुए साफ कहा है कि नक्सलियों के साथ किसी भी तरह की बातचीत नहीं होगी। उन्होंने मानसून में भी नक्सल रोधी अभियानों को जारी रखने का एलान किया और 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के पूर्ण सफाए का संकल्प दोहराया।

नक्सलियों को 'सिर्फ एक ऑप्शन'

रविवार को रायपुर स्थित नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में अमित शाह ने दो टूक कहा कि नक्सलियों के पास अब सिर्फ एक ही विकल्प है—हथियार डालकर आत्मसमर्पण करें और विकास की मुख्यधारा से जुड़ें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार न तो कोई वार्ता करेगी और न ही नक्सलियों के लिए कोई नरमी बरतेगी।

बरसात में भी ऑपरेशन जारी रहने की चेतावनी

अमित शाह ने कहा कि अब तक नक्सली मानसून के दौरान अभियानों से राहत पा जाते थे, क्योंकि घने जंगलों, तेज बारिश और उफनती नदियों के चलते सुरक्षाबलों के लिए ऑपरेशन कठिन हो जाते थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। बरसात में भी ऑपरेशन उसी ताकत और रणनीति से जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस मानसून में नक्सलियों को चैन से सोने नहीं दिया जाएगा।

सरेंडर करने वालों के लिए भरोसे की बात

गृह मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जो नक्सली आत्मसमर्पण करेंगे, उन्हें सरकार की नीति के तहत हरसंभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने जो वादे किए हैं, वे पूरे किए जाएंगे। उन्होंने सरेंडर कर चुके नक्सलियों का खुले दिल से स्वागत करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि उन्हें विकास की मुख्यधारा में बेहतर भविष्य मिलेगा।

विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़ा अभियान

शाह ने इस पूरे अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ मिशन से जोड़ा। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद जैसी आंतरिक चुनौतियों को समाप्त किए बिना भारत को विकसित देश बनाना संभव नहीं। इसीलिए सरकार नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

एनएफएसयू परिसर का भूमि पूजन भी किया

अमित शाह ने इस मौके पर राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) के नवा रायपुर परिसर और एक केंद्रीय फॉरेंसिक प्रयोगशाला की आधारशिला भी रखी। उन्होंने बताया कि ऐसे संस्थानों से जांच तंत्र मजबूत होगा और कानून व्यवस्था को सशक्त करने में मदद मिलेगी।

छत्तीसगढ़ से केंद्र सरकार का यह स्पष्ट संदेश है कि नक्सलवाद के लिए अब कोई स्थान नहीं बचा है। अमित शाह का मानसून में भी ऑपरेशन जारी रखने का एलान दर्शाता है कि सरकार किसी भी मौसम, परिस्थिति या दबाव में अपने संकल्प से पीछे हटने को तैयार नहीं। अब देखना यह है कि 31 मार्च 2026 तक देश कितना हद तक नक्सलमुक्त हो पाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत