न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ : इंदौर के 6 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, उज्जैन दर्शन के बाद जा रहे थे ओडिशा

इंदौर के 6 दोस्त उज्जैन दर्शन के बाद ओडिशा जा रहे थे, तभी राजनांदगांव में भयानक सड़क हादसे का शिकार हुए। पढ़ें पूरी खबर और हादसे की पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 15 Aug 2025 3:51:01

छत्तीसगढ़ : इंदौर के 6 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, उज्जैन दर्शन के बाद जा रहे थे ओडिशा

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक भयानक सड़क हादसे में 6 दोस्तों की जान चली गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार, इंदौर निवासी ये छह दोस्त उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के बाद ओडिशा के जगन्नाथ पुरी की यात्रा पर निकले थे। लेकिन बागनदी थाना क्षेत्र के चिरचारी नेशनल हाईवे चौराहे के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार सभी छह दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान आकाश मौर्या (28), गोविंद (33), अमन राठौर (26), नितिन यादव (34), संग्राम केशरी और एक अन्य के रूप में हुई है। वहीं, घायल ड्राइवर का नाम सागर यादव है।

मृतकों का पोस्टमार्टम छुरिया में किया जा रहा है। सभी मृतक इंदौर निवासी थे और कार आर्टिका मॉडल की थी। अधिकारियों ने बताया कि सात लोग कार में सवार होकर उज्जैन से ओडिशा की यात्रा कर रहे थे। शुक्रवार सुबह लगभग पांच बजे, जब वह चिरचारी गांव के पास पहुंचे, वाहन चालक को झपकी आ गई, जिससे कार सड़क के दूसरी ओर चली गई और ट्रक से टकरा गई।

एक ने अस्पताल में दम तोड़ा

घटना स्थल पर पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को पास के छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया।

SP ने क्या कहा?

राजनांदगांव के पुलिस अधिकारियों और एसपी राहुल देव ने बताया कि हादसे में कुल छह लोगों की मृत्यु हुई और एक घायल व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता