न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ को मिला नया गौरव — पीएम मोदी ने नवा रायपुर में अत्याधुनिक विधानसभा भवन का किया लोकार्पण

छत्तीसगढ़ को नया गौरव मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवा रायपुर में 273 करोड़ की लागत से बने अत्याधुनिक विधानसभा भवन का लोकार्पण किया। यह भवन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, आधुनिक तकनीक और लोकतांत्रिक भावना का प्रतीक है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 01 Nov 2025 3:26:22

छत्तीसगढ़ को मिला नया गौरव — पीएम मोदी ने नवा रायपुर में अत्याधुनिक विधानसभा भवन का किया लोकार्पण

छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर ने आज इतिहास रच दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राज्य के भव्य और तकनीकी रूप से उन्नत नए विधानसभा भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित कई केंद्रीय और राज्य स्तरीय नेता मौजूद रहे।

लोकतंत्र के नए युग की इमारत

नवा रायपुर के सेक्टर-19 में निर्मित यह विधानसभा भवन न केवल वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण है, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और लोकतांत्रिक भावना का प्रतीक भी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा, “पीएम मोदी किसी को छेड़ते नहीं, लेकिन जो छेड़ता है, उसे छोड़ते नहीं। उनके नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था 11वें से चौथे स्थान पर पहुंच गई है।”

ओम बिरला ने कही भावुक बातें

कार्यक्रम की शुरुआत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के ‘जय जोहार’ के उद्घोष से हुई। उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थर की संरचना नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा का विस्तार है। उनके अनुसार, “प्रधानमंत्री मोदी के हाथों इस भवन का लोकार्पण होना देश के लिए गौरव की बात है। यह भवन हमारी संसदीय परंपराओं को और मजबूत करेगा।”

273 करोड़ की लागत से तैयार, इको-फ्रेंडली डिजाइन

करीब 273 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह भवन 20.78 हेक्टेयर में फैला हुआ है। अगस्त 2020 में इसकी नींव रखी गई थी और अगस्त 2022 से निर्माण कार्य शुरू हुआ। तीन साल में पूर्ण हुए इस विशाल परिसर का डिजाइन पारंपरिक छत्तीसगढ़ी महलों से प्रेरित है। भवन में 13 आकर्षक गुंबद हैं जिन पर धान की बालियों की कलात्मक नक्काशी की गई है — जो राज्य की कृषि संस्कृति का प्रतीक है।

पीएम मोदी ने किया पौधारोपण और अटल प्रतिमा का अनावरण

लोकार्पण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी माता के नाम पर एक पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का भी अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने ‘इको-फ्रेंडली’ विधानसभा भवन का औपचारिक उद्घाटन किया।

तीन ब्लॉकों में सजा आधुनिक विधानसभा परिसर

ब्लॉक A: सचिव, उप सचिव, समिति शाखा और विभिन्न प्रशासनिक कार्यालयों के लिए आरक्षित।

ब्लॉक B: इसमें विधानसभा कक्ष, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष के कक्ष, सेंट्रल हॉल और सदस्यों के लिए लाउंज शामिल हैं।

ब्लॉक C: इसमें विधायकों और मंत्रियों के कार्यालयों के साथ ही एक मिनी अस्पताल (एलोपैथी, होम्योपैथी, आयुर्वेद), बैंक, पोस्ट ऑफिस और रेलवे आरक्षण सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

भवन की प्रमुख विशेषताएं

500 लोगों की क्षमता वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम

संसद भवन जैसी सेंट्रल हॉल की संरचना

हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी और पेपरलेस वर्किंग सिस्टम

कला और संस्कृति को दर्शाने वाली आर्ट गैलरी और विधानसभा म्यूजियम

जल व ऊर्जा संरक्षण के लिए समग्र तकनीकी व्यवस्था

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत