न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिलासपुर ट्रेन हादसा: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, राहत-बचाव में जुटी टीमें, घायलों का चल रहा इलाज

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जयराम नगर स्टेशन के पास बड़ा ट्रेन हादसा हुआ, जहां गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में कई लोगों की मौत और कई घायल हुए। रेलवे ने राहत-बचाव अभियान शुरू किया और यात्रियों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Nov 2025 7:56:12

बिलासपुर ट्रेन हादसा: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, राहत-बचाव में जुटी टीमें, घायलों का चल रहा इलाज

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम एक भीषण रेल दुर्घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। जयराम नगर स्टेशन के पास गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में कई लोगों की जान चली गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शाम लगभग 4 बजे गटोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच अप लाइन पर हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कुछ पटरी से उतर गए।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। मौके पर वरिष्ठ रेलवे अधिकारी और रेस्क्यू टीमें पहुंची और घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुछ यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल, दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

यात्रियों और परिजनों के लिए रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

रेलवे ने हादसे के बाद प्रभावित यात्रियों और उनके परिजनों की मदद के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं ताकि वे अपने प्रियजनों की जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकें।

चंपा जंक्शन: 808595652

रायगढ़: 975248560

पेंड्रा रोड: 8294730162

इसके अलावा दुर्घटनास्थल पर भी दो विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं — 9752485499 और 8602007202, जिन पर संपर्क करके सीधे जानकारी ली जा सकती है।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि ये सभी हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे सक्रिय रहेंगे ताकि किसी भी यात्री के परिजन को जानकारी प्राप्त करने में कठिनाई न हो। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सही जानकारी केवल आधिकारिक स्रोतों से ही प्राप्त करें। इसके अतिरिक्त, रेलवे हेल्पलाइन 139 पर कॉल कर भी सहायता ली जा सकती है।

चार की मौत, कई घायल

अब तक की जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई यात्री घायल हैं। हादसे के बाद ट्रेन की बोगियों को गैस कटर की मदद से काटकर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को बिलासपुर और आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम गंभीर रूप से घायल यात्रियों की लगातार निगरानी कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब