न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पिता का नाम लेने में शर्म क्यों? पीएम मोदी का तेजस्वी यादव पर तीखा प्रहार, आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन पर भी साधा निशाना

बिहार के कटिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली के दौरान आरजेडी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने तेजस्वी यादव से पूछा कि पिता लालू यादव का नाम लेने में शर्म क्यों आ रही है? पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी बिहारियों का अपमान करने और वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Nov 2025 5:46:17

पिता का नाम लेने में शर्म क्यों? पीएम मोदी का तेजस्वी यादव पर तीखा प्रहार, आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन पर भी साधा निशाना

बिहार के कटिहार जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आरजेडी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दोनों दलों पर जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार के लोगों को अब यह समझना होगा कि ये पार्टियां राज्य की तरक्की के रास्ते में रोड़ा बन रही हैं।

पिता की तस्वीर गायब, पीएम मोदी ने उठाया सवाल

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आरजेडी के चुनावी पोस्टरों का जिक्र करते हुए कहा, “कभी बिहार में जंगलराज फैलाने वाले जो मुख्यमंत्री रहे, आज उनके बेटे के पोस्टर में उनकी तस्वीर तक नहीं है। जिनके नाम पर राजनीति की शुरुआत की, अब उन्हीं के नाम से परहेज़ क्यों? क्या कोई ऐसा पाप है जिसे छिपाने की कोशिश की जा रही है?”

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पोस्टरों में लालू यादव की तस्वीर इतनी छोटी है कि देखने के लिए दूरबीन की जरूरत पड़ती है। मोदी ने पूछा, “पिता का नाम लेने में आखिर शर्म क्यों? बिहार के युवाओं से क्या छिपाया जा रहा है?”

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जानबूझकर बिहारियों को अपमानित करने वाले लोगों को मंच दे रही है ताकि जनता का गुस्सा आरजेडी पर निकले और कांग्रेस उसका फायदा उठा सके। उन्होंने कहा, “कांग्रेस के नेताओं को मालूम है कि अगर इस बार भी आरजेडी हारी तो उनका वोट बैंक टूट जाएगा, इसलिए कांग्रेस अब आरजेडी के वोटरों को अपने पाले में खींचना चाहती है।”

उन्होंने कहा कि केरल के कांग्रेस नेताओं ने बिहार के लोगों की तुलना ‘बीड़ी’ से की थी, और यह संयोग नहीं बल्कि कांग्रेस की सोची-समझी रणनीति है ताकि बिहार के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई जा सके।

“कांग्रेस-आरजेडी को कट्टा पसंद, जनता को नहीं”

प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर सुरक्षा और सीमाओं के मुद्दे पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा, “ये लोग वोट पाने के लिए देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं। आपके अधिकारों का अनाज घुसपैठियों को देना चाहते हैं। भारत के संसाधनों पर केवल भारतीयों का हक है, लेकिन कांग्रेस और आरजेडी को तो सिर्फ कट्टा और कट्टरपंथी ही प्यारे लगते हैं।” उन्होंने कहा कि विपक्ष की राजनीति केवल सत्ता पाने के लिए है, जबकि एनडीए की सरकार सेवा के भाव से काम कर रही है।

नीतीश कुमार की योजनाओं की तारीफ

पीएम मोदी ने अपने भाषण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजनाओं की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने बिहार में विकास की नई गति दी है। उन्होंने बताया, “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अब तक 1.40 करोड़ बहनों के खाते में 10-10 हजार रुपये पहुंचाए जा चुके हैं। डबल इंजन की ताकत से अब दिल्ली से निकला हर रुपया सीधे लोगों के खाते में जाता है, कोई बिचौलिया उसे छू नहीं पाता।”

बिहार में गरम हुआ सियासी माहौल

प्रधानमंत्री के इस तीखे हमले के बाद बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। तेजस्वी यादव और आरजेडी ने जवाबी हमले की तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन एक बात साफ है — बिहार की चुनावी हवा में अब विकास के साथ-साथ “पिता के नाम” की राजनीति भी नया मुद्दा बन गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया