न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

JDU प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी से मचा सियासी तूफान, दुलारचंद यादव मर्डर केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मोकामा में बड़ा सियासी ड्रामा, JDU प्रत्याशी और पूर्व विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव मर्डर केस में पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया। CID कर रही है जांच, जिससे बिहार की राजनीति में मचा बवाल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Nov 2025 8:16:51

JDU प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी से मचा सियासी तूफान, दुलारचंद यादव मर्डर केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच सियासी हलचल तेज हो गई है। शनिवार (1 नवंबर) की देर रात पटना पुलिस ने मोकामा के बहुचर्चित दुलारचंद यादव हत्या मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए पूर्व विधायक और एनडीए उम्मीदवार अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पटना एसएसपी के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम ने बाढ़ स्थित कारगिल मार्केट से उन्हें हिरासत में लिया और बाद में पटना ले जाया गया।

गोपनीय इनपुट पर हुई कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि अनंत सिंह जल्द ही आत्मसमर्पण कर सकते हैं। इसी सूचना के आधार पर पटना एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा की अगुवाई में पुलिस ने पहले उनके आवास पर छापेमारी की, लेकिन वहां वे नहीं मिले। इसके बाद टीम ने रात में कारगिल मार्केट में दबिश दी, जहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

साथियों समेत की गई गिरफ्तारी

पटना के एसएसपी ने बताया कि अनंत सिंह के साथ दो अन्य सहयोगी — रंजीत और मणिकांत ठाकुर — को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने सरेंडर नहीं किया, बल्कि पुलिस ने इन्हें मौके से हिरासत में लिया। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और आगे की जांच के लिए पुलिस उनकी रिमांड की मांग करेगी।

एसएसपी ने यह भी कहा कि इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है और जल्द ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

क्यों हुई थी हिंसा? जानिए पूरा मामला

गुरुवार को मोकामा में एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह और जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार के समर्थकों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। इस झड़प में जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की मौत हो गई थी। शुरुआत में कहा गया कि उन्हें गोली लगी थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले को पलट दिया। रिपोर्ट में सामने आया कि यादव की मौत गोली से नहीं, बल्कि वाहन से कुचले जाने के कारण हुई थी।

CID को सौंपी गई जांच, सियासी गलियारों में मचा बवाल

इस हत्याकांड ने बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया है। चुनावी माहौल के बीच हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिहार पुलिस की CID को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, चुनाव आयोग ने भी रिपोर्ट तलब कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

चुनाव के ठीक पहले बढ़ा तनाव

बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं — पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा 11 नवंबर को। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले हुई इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी ने न सिर्फ मोकामा बल्कि पूरे राज्य की राजनीति को गर्मा दिया है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना का असर मोकामा सीट के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के चुनावी समीकरणों पर भी पड़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत