न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नीतीश कुमार के गढ़ में शक्ति प्रदर्शन करते हुए बोले मुकेश सहनी — 'अब उनकी विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी मेरी'

बिहार विधानसभा चुनाव में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने नीतीश कुमार के गढ़ रहुई में जोरदार रैली की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हमारे मार्गदर्शक हैं और अब उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी मेरी है। सहनी ने विकास, सम्मान और समान अधिकारों की राजनीति पर जोर देते हुए भाजपा पर भी निशाना साधा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Nov 2025 5:54:59

नीतीश कुमार के गढ़ में शक्ति प्रदर्शन करते हुए बोले मुकेश सहनी — 'अब उनकी विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी मेरी'

बिहार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक माहौल हर दिन गर्माता जा रहा है। इसी बीच विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र रहुई में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।

ब्लांक मैदान में आयोजित एक विशाल जनसभा में सहनी ने महागठबंधन के प्रत्याशी उमै़र खान के समर्थन में लोगों से वोट देने की अपील की। जनसभा में भारी भीड़ देखकर सहनी ने जोश के साथ कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे मार्गदर्शक हैं, उनका मैं गहरा सम्मान करता हूं। वे इन दिनों अस्वस्थ हैं, ऐसे में उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब मेरी है।”

सहनी ने मंच से विकास और सम्मान की राजनीति को केंद्र में रखते हुए कहा कि महागठबंधन की सोच बिहार को समान अधिकार और अवसर देने की है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “जब राहुल गांधी किसी मछुआरे के बेटे के साथ तालाब में उतरकर मछली पकड़ते हैं, तो भाजपा के नेताओं को तकलीफ क्यों होती है? अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंबानी-अडानी के घर विवाह समारोह में शामिल हों, तो उसे सहज मान लिया जाता है, लेकिन जब कोई नेता गरीब तबके के साथ खड़ा होता है, तो सवाल उठाए जाते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता अब समझ चुकी है कि कौन उनके हक की बात करता है और कौन सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति करता है। सहनी ने यह भी कहा कि वीआईपी पार्टी का उद्देश्य समाज के हर वंचित वर्ग को सम्मान और प्रतिनिधित्व दिलाना है।

सभा में मल्लाह समाज के कई प्रमुख प्रतिनिधि और महागठबंधन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। स्थानीय नेताओं ने भी मंच से उमैर खान को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

मुकेश सहनी के इस भाषण ने स्पष्ट संकेत दिया कि वे न केवल गठबंधन की ओर से चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि नीतीश कुमार के पारंपरिक गढ़ में अपनी राजनीतिक उपस्थिति भी मजबूत कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया