न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार चुनाव: दूसरे चरण में मांझी परिवार और HAM पार्टी की प्रतिष्ठा दांव पर, 6 सीटों पर होगी जोरदार टक्कर

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मांझी परिवार और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) की प्रतिष्ठा दांव पर है। इमामगंज, बाराचट्टी, टिकारी, अतरी, सिकंदरा और कुटुम्बा सीटों पर वोटरों का मुकाबला और राजद-कांग्रेस से टक्कर तय। मांझी परिवार की सक्रियता और एनडीए में प्रभाव बढ़ाने की रणनीति पर पूरा फोकस।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Nov 2025 1:36:46

बिहार चुनाव: दूसरे चरण में मांझी परिवार और HAM पार्टी की प्रतिष्ठा दांव पर, 6 सीटों पर होगी जोरदार टक्कर

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद अब सबकी निगाहें दूसरे चरण पर टिक गई हैं। इस चरण में मंगलवार को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम), की छह प्रमुख सीटें—इमामगंज, बाराचट्टी, टिकारी, अतरी, सिकंदरा और कुटुम्बा—यहीं इस चरण में हैं।

इनमें से पांच सीटों पर प्रत्यक्ष मुकाबला राजद से है। मांझी इस बार अपने प्रभाव को बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं और पिछले पखवाड़े से लगातार इन क्षेत्रों में सक्रिय हैं। इस चरण में केवल पार्टी की ही नहीं, बल्कि मांझी परिवार की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। उनका लक्ष्य अधिक से अधिक सीटें जीतकर एनडीए में अपनी ताकत और बढ़ाना है।

उपेन्द्र कुशवाहा को भी एनडीए ने छह सीटें दी हैं, जिससे एक अप्रत्यक्ष मुकाबला दोनों पक्षों के बीच बन गया है। मांझी परिवार के दो सदस्य भी चुनावी मैदान में हैं। पारंपरिक सीट इमामगंज से मांझी की बहू एवं पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन की पत्नी, दीपा मांझी, चुनाव लड़ रही हैं। जब मांझी केंद्रीय मंत्री बने, तो यह सीट खाली हुई थी, और उपचुनाव में दीपा ने जीत दर्ज कर इसे फिर से परिवार के नाम कर दिया था।

इसके अलावा मांझी की समधन और दीपा की मां बाराचट्टी सीट से विधायक हैं। टिकारी से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार और सिकंदरा से प्रफुल्ल मांझी वर्तमान विधायक हैं।

सिकंदरा सीट पर महागठबंधन में फूट का फायदा हम पार्टी को मिल सकता है। यहां हम के प्रफुल्ल मांझी के खिलाफ राजद से उदय नारायण चौधरी और कांग्रेस से विनोद चौधरी चुनावी मैदान में हैं।

मांझी के लिए पहली बार जीत की चुनौती कुटुम्बा और अतरी सीट पर है। कुटुम्बा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम से हम के प्रत्याशी ललन राम का मुकाबला है, जबकि अतरी में प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार के भतीजे रोमित का सामना राजद की वैजयंती देवी से होगा।

मांझी पार्टी के छह सीटों का मुकाबला इस प्रकार है:

सीट - मुकाबला
इमामगंज - दीपा मांझी (हम) बनाम ऋतु प्रिया चौधरी (राजद)
बाराचट्टी - ज्योति देवी (हम) बनाम तनुश्री मांझी (राजद)
टिकारी - अनिल कुमार (हम) बनाम अजय दांगी (राजद)
सिकंदरा- प्रफुल्ल मांझी (हम) बनाम उदय नारायण चौधरी (राजद) बनाम विनोद चौधरी (कांग्रेस)
अतरी -रोमित कुमार (हम) बनाम वैजयंती देवी (राजद)
कुटुम्बा- ललन राम (हम) बनाम राजेश राम (कांग्रेस)

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया