न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में बदले DDC और SDO

बिहार सरकार ने 23 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। कई जिलों में DDC, SDO और नगर आयुक्त बदले गए, जबकि 2024 बैच को SDO की जिम्मेदारी मिली।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 23 Aug 2026 11:09:01

बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में बदले DDC और SDO

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 23 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। शनिवार देर रात सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, कई जिलों में उप विकास आयुक्त (DDC), अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और नगर आयुक्त के पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। तबादले की सूची में 2022, 2023 और 2024 बैच के IAS अधिकारी शामिल हैं।

इस बदलाव के तहत कुछ अधिकारियों को जिला परिषद और नगर निगम की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कई अधिकारियों को राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में पदस्थापित किया गया है। वहीं 2024 बैच के अधिकारियों को प्रशिक्षण पूरा करने के बाद विभिन्न अनुमंडलों में SDO की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

श्रेया श्री को खगड़िया जिला परिषद में DDC-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। गरिमा लोहिया को बाढ़ SDO के पद से हटाकर दरभंगा नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। दानापुर के SDO अनिरुद्ध पाण्डेय को पूर्णिया नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।

पूर्णिया के SDO रहे तुषार कुमार को मधुबनी जिला परिषद का DDC बनाया गया है। कटिहार SDO के पद से प्रधुम्न सिंह यादव को हटाकर खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय, उद्योग विभाग का निदेशक बनाया गया है।

मुजफ्फरपुर पश्चिमी की SDO आकांक्षा आनंद को सासाराम DDC की जिम्मेदारी मिली है। अरेराज SDO अंजली शर्मा को समाज कल्याण विभाग में निदेशक, निःशक्तता के पद पर भेजा गया है।

नौगछिया SDO रोहित कर्दम को कैमूर DDC बनाया गया है। आरा सदर SDO शिप्रा विजय कुमार चौधरी को जमुई DDC और सासाराम SDO डॉ. नेहा कुमारी को कटिहार DDC नियुक्त किया गया है।

कहलगांव SDO कृष्ण चन्द्र गुप्ता को मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

2024 बैच के अधिकारियों को SDO का प्रभार

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 2024 बैच के कई IAS अधिकारियों को अनुमंडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें विरूपाक्ष विक्रम सिंह को दानापुर, प्रिया रानी को सासाराम और कृष्णा जोशी को बाढ़ का SDO बनाया गया है।

इसके अलावा प्रेम कुमार को हवेली खड़गपुर, सैयद आदिल मोहसिन को मढ़ौरा और अजय यादव को बलिया, बेगूसराय का SDO नियुक्त किया गया है।

सूरज कुमार को कटिहार, विग्नेश टी.ए. को पूर्णिया और जतिन कुमार को शेरघाटी, गया का SDO बनाया गया है। के. परीक्षित को नौगछिया, महेश कुमार को तारापुर, मुंगेर और कशिश बक्शी को पटना सिटी SDO की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बाढ़ और पटना सिटी में भी नए SDO

इस प्रशासनिक बदलाव में बाढ़ अनुमंडल को कृष्णा जोशी के रूप में नया SDO मिला है। वहीं कशिश बक्शी को पटना सिटी का अनुमंडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। सरकार ने तबादले के बाद सभी संबंधित अधिकारियों को जल्द अपने नए पद पर योगदान देने का निर्देश दिया है।

हाल में IPS अधिकारियों का भी हुआ था तबादला

बिहार सरकार ने इससे पहले 18 अगस्त को 17 IPS अधिकारियों का तबादला किया था। इस फेरबदल में भोजपुर और सीवान के पुलिस अधीक्षक (SP) भी बदले गए थे। इसके बाद अब IAS अधिकारियों के तबादले की यह सूची सामने आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह