न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'महिलाओं के 10 हजार रुपये रोकने की किसी के दादा में भी हिम्मत नहीं', सीतामढ़ी में बोले अमित शाह

सीतामढ़ी में गृह मंत्री अमित शाह ने महागठबंधन पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि किसी में हिम्मत नहीं जो बिहार की महिलाओं के 10 हजार रुपये रोक सके। उन्होंने सीता माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन सीतामढ़ी-अयोध्या वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की घोषणा भी की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Nov 2025 4:00:34

'महिलाओं के 10 हजार रुपये रोकने की किसी के दादा में भी हिम्मत नहीं', सीतामढ़ी में बोले अमित शाह

बिहार विधानसभा चुनाव के माहौल के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीतामढ़ी के शिवहर में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि 14 नवंबर को दोपहर एक बजे तक लालू-राहुल की पार्टी का “सूपड़ा साफ” हो जाएगा और राज्य में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी।

अमित शाह ने कहा कि आज महागठबंधन में न तो कोई मजबूत नेता है और न ही कोई ठोस नीति। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हम उन्हें 10 हजार रुपये दे रहे हैं, लेकिन आरजेडी के सांसदों को यह रास नहीं आ रहा। वे सवाल उठा रहे हैं कि पैसे क्यों बांटे जा रहे हैं। मैं कहता हूं — किसी के दादा में दम नहीं जो बिहार की महिलाओं के अधिकारों पर रोक लगा सके। आने वाले समय में यही राशि बढ़ाकर 2 लाख रुपये तक पहुंचाई जाएगी।”

सीता माता मंदिर और वंदे भारत ट्रेन का ऐलान

शाह ने कहा कि जिस दिन सीतामढ़ी में सीता माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी, उसी दिन सीतामढ़ी से अयोध्या तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे बिहार के धार्मिक पर्यटन को नया आयाम मिलेगा, क्योंकि जो भी श्रद्धालु अयोध्या आएगा, वह सीतामढ़ी भी अवश्य आएगा।

महागठबंधन पर करारा हमला

गृह मंत्री ने कहा कि “महाठगबंधन” में न कोई स्पष्ट दिशा है और न ही एकजुटता। उन्हें खुद नहीं पता कि कौन किस सीट से चुनाव लड़ रहा है। इसके विपरीत, एनडीए की सभी पांचों पार्टियां पांडवों की तरह एकजुट होकर बिहार की सभी 243 सीटों पर मजबूती से मैदान में उतर रही हैं।

छठी मैया का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा बिहार

शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “राहुल बाबा ने हाल ही में छठी मैया का अपमान किया है। मोदी जी का अपमान करते-करते अब आप आस्था का भी अपमान करने लगे हैं। याद रखिए, जब-जब आपने मोदी जी का अपमान किया, जनता ने वोट से जवाब दिया। इस बार तो आपने छठी मैया का भी अपमान किया है — सीतामढ़ी की जनता इसे चुनाव में याद रखेगी।”

बिहार को मोदी सरकार से मिला अभूतपूर्व सहयोग

अमित शाह ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब 10 वर्षों में बिहार को सिर्फ ₹2 लाख 80 हजार करोड़ की सहायता मिली थी। लेकिन मोदी सरकार के 10 वर्षों में बिहार को ₹18 लाख 70 हजार करोड़ की मदद दी गई — यह दिखाता है कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा बिहार के विकास को प्राथमिकता दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया