न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'अगर इतना स्नेह है तो घुसपैठियों को भेज दो राहुल गांधी के घर' – असम CM हिमंत बिस्वा सरमा का कांग्रेस पर कटाक्ष

असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर घुसपैठियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि अगर इतना स्नेह है तो इन्हें राहुल गांधी के घर भेज दें। उन्होंने अतिक्रमण विरोधी अभियान और बोडो संस्कृति के कार्यक्रम पर भी बात की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 10 Aug 2025 8:45:32

'अगर इतना स्नेह है तो घुसपैठियों को भेज दो राहुल गांधी के घर' – असम CM हिमंत बिस्वा सरमा का कांग्रेस पर कटाक्ष

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी बाहरी घुसपैठियों को नई पहचान देने में लगी हुई है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “अगर कांग्रेस को इन घुसपैठियों से इतना ही मोह है, तो उन्हें अपने घर में रख लें, या फिर सीधे राहुल गांधी के घर भेज दें।”

सरमा ने राज्य में अतिक्रमण विरोधी मुहिम की प्रशंसा करते हुए साफ कहा कि सरकारी जमीनों को मुक्त कराने का अभियान रुकने वाला नहीं है। उनके अनुसार, भाजपा सरकार असम की जमीन और संसाधनों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएगी।

गौरव गोगोई पर सीधा वार

सीएम ने दावा किया कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने हाल में बाहरी लोगों को “नया असमिया” कहकर संबोधित किया था। सरमा ने कहा, “अगर उन्होंने सच में ऐसा कहा है, तो बेहतर होगा कि वे इन लोगों को अपने घर में जगह दें, क्योंकि असम की जमीन इनके लिए उपलब्ध नहीं है।”

“असमियों के लिए भी पर्याप्त संसाधन नहीं”

मीडिया से बातचीत में सरमा ने राज्य की सीमित क्षमता पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, “हमारे पास न तो पर्याप्त जमीन है, न आवास और न ही बुनियादी सुविधाएं। जब मूल असमियों को ही ये सुविधाएं देने में हम संघर्ष कर रहे हैं, तो तथाकथित नए असमियों के लिए ये संभव ही नहीं है। अगर गोगोई को इनसे इतना लगाव है, तो इनकी व्यवस्था राहुल गांधी के आवास पर कर दें।”

बेदखली अभियान पर अडिग रुख

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि घुसपैठियों को हटाने के लिए चलाया जा रहा बेदखली अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आश्वासन दिया, “अगले साल विधानसभा चुनाव के बाद भी, अगर भाजपा दोबारा सत्ता में आई, तो यह अभियान और तेज होगा।”

बोडो संस्कृति के लिए नया मंच

इसी बीच, सरमा ने नवंबर में होने वाले एक भव्य सांस्कृतिक आयोजन की घोषणा भी की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “बिहू और झुमुइर की अपार सफलता के बाद अब बोडो समुदाय का पारंपरिक नृत्य ‘बागुरुम्बा’ वैश्विक मंच पर चमकने के लिए तैयार है। इस बार 10,000 से अधिक कलाकार इसकी प्रस्तुति देंगे और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को और समृद्ध करेंगे।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर