Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: तीन विकेट लेते ही युजवेंद्र चहल रचेंगे इतिहास, बन सकते हैं भारत के सबसे सफल T20 गेंदबाज

IPL 2025 का क्वालीफायर-1 मुकाबला पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच 29 मई को होगा। युजवेंद्र चहल के पास इस मैच में सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है। क्या वह पीयूष चावला का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे?

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 29 May 2025 1:11:36

IPL 2025: तीन विकेट लेते ही युजवेंद्र चहल रचेंगे इतिहास, बन सकते हैं भारत के सबसे सफल T20 गेंदबाज

आईपीएल 2025 का क्वालीफायर-1 मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 29 मई को खेला जाएगा। यह मैच केवल फाइनल में पहुंचने की दौड़ का नहीं, बल्कि व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिहाज से भी बेहद अहम होने वाला है। खासतौर पर पंजाब किंग्स के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के लिए, जिनके पास इस मुकाबले में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान अपने नाम करने का सुनहरा मौका है।

चहल यदि इस मैच में 3 विकेट चटका लेते हैं, तो वह भारत में सबसे अधिक टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे, और इस सूची में मौजूदा नंबर-1 पीयूष चावला को पीछे छोड़ देंगे। अभी तक चहल ने भारत में 254 टी20 मुकाबलों में 287 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि चावला के नाम 289 विकेट दर्ज हैं। ऐसे में चहल को रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 3 विकेट की दरकार है।

चोट से वापसी, लेकिन फॉर्म में कायम

चहल लीग स्टेज के आखिरी दो मुकाबलों में उंगली की चोट की वजह से मैदान से बाहर रहे थे। लेकिन क्वालीफायर में उनकी वापसी तय मानी जा रही है। पंजाब की टीम भी चाहती है कि अपने सबसे अनुभवी और कारगर गेंदबाज को इस अहम मैच में उतारा जाए।

इस सीजन की बात करें तो चहल ने 12 मैचों में 25.29 के औसत से 14 विकेट लिए हैं। उनका प्रदर्शन भले ही बेहद आक्रामक न हो, लेकिन उन्होंने बीच के ओवरों में टीम के लिए रन रोकने और विकेट लेने का अहम काम किया है।
पुरानी टीम के खिलाफ पुराने तेवर?

गौरतलब है कि युजवेंद्र चहल 2014 से लेकर 2021 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा रहे थे। इसके बाद वे राजस्थान रॉयल्स और फिर इस सीजन पंजाब किंग्स से जुड़े। अब एक बार फिर वह अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलने उतरेंगे। आरसीबी के खिलाफ उनका रिकॉर्ड देखें तो उन्होंने अब तक 10 मैचों में 25.54 की औसत से 11 विकेट लिए हैं।

यह मुकाबला भावनात्मक रूप से भी चहल के लिए खास रहने वाला है। जहां एक ओर वह पुराने साथियों के खिलाफ खेलेंगे, वहीं दूसरी ओर इतिहास रचने का सुनहरा मौका भी उनके सामने होगा।

पंजाब की नजरें फाइनल पर

पंजाब किंग्स की टीम इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आई है और लीग स्टेज के प्रदर्शन के दम पर क्वालीफायर-1 तक का सफर तय किया है। अब उनका लक्ष्य सीधे फाइनल में पहुंचने का है। चहल जैसे अनुभवी स्पिनर की मौजूदगी टीम की गेंदबाजी को मजबूती देगी और विरोधी बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology