Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

WTC फाइनल: साउथ अफ्रीका के खिलाफ संकट में ऑस्ट्रेलिया, स्मिथ का अर्धशतक; सचिन को पछाड़ा, कोहली-गिलक्रिस्ट की बराबरी की

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की टीम जब शुरुआती झटकों से उबरने की कोशिश कर रही थी, तब स्टीव स्मिथ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुश्किल हालात में शानदार अर्धशतक लगाकर टीम को संभालने का काम किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 11 Jun 2025 7:17:24

WTC फाइनल: साउथ अफ्रीका के खिलाफ संकट में ऑस्ट्रेलिया, स्मिथ का अर्धशतक; सचिन को पछाड़ा, कोहली-गिलक्रिस्ट की बराबरी की

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की टीम जब शुरुआती झटकों से उबरने की कोशिश कर रही थी, तब स्टीव स्मिथ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुश्किल हालात में शानदार अर्धशतक लगाकर टीम को संभालने का काम किया। इस पारी के दौरान स्मिथ ने न केवल टीम को स्थिरता दी, बल्कि रिकॉर्ड बुक में भी अपनी मौजूदगी मजबूत की।

संकट में चमके स्मिथ

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 67 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे। ओपनर उस्मान ख्वाजा बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि लाबुशेन (17), ग्रीन (4) और हेड (11) भी जल्दी पवेलियन लौट गए। ऐसे में स्टीव स्मिथ ने धैर्य और अनुभव का परिचय देते हुए 76 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से अर्धशतक पूरा किया।

रिकॉर्ड्स की झड़ी

स्मिथ ने इस अर्धशतक के साथ आईसीसी नॉकआउट मैचों में 7वीं बार 50+ स्कोर किया और इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर (6 बार) को पीछे छोड़ दिया। अब इस सूची में स्मिथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि विराट कोहली 10 अर्धशतक के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं।

ICC नॉकआउट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

10 – विराट कोहली

7 – स्टीव स्मिथ

6 – सचिन तेंदुलकर

5 – जैक कैलिस, कुमार संगकारा, केन विलियमसन

फाइनल्स में भी स्मिथ का जलवा

स्मिथ ने आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल्स में तीसरी बार 50+ स्कोर किया, जिससे वे एडम गिलक्रिस्ट और विराट कोहली की बराबरी पर आ गए। इन तीनों खिलाड़ियों ने अब तक तीन-तीन बार फाइनल्स में अर्धशतक या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। संगकारा इस मामले में चार बार ऐसा कर चुके हैं।

ICC फाइनल्स में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

4 – कुमार संगकारा

3 – एडम गिलक्रिस्ट

3 – विराट कोहली

3 – स्टीव स्मिथ

जहां एक ओर ऑस्ट्रेलिया की पारी डगमगाती नजर आ रही थी, वहीं स्टीव स्मिथ का अनुभव टीम के लिए संजीवनी साबित हुआ। उनकी यह अर्धशतकीय पारी न सिर्फ टीम को मुश्किल से उबार रही है, बल्कि व्यक्तिगत उपलब्धियों के मामले में भी उन्हें क्रिकेट के दिग्गजों की सूची में और ऊपर ले जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology