न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

WTC Final : बुमराह भी आए आलोचकों के निशाने पर! इस पूर्व क्रिकेटर ने उठाए सवाल

पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का खिताब भारत को नहीं मिलने का हर किसी को मलाल है। हार अखर रही है और पूर्व ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 27 Jun 2021 8:29:16

WTC Final : बुमराह भी आए आलोचकों के निशाने पर! इस पूर्व क्रिकेटर ने उठाए सवाल

पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का खिताब भारत को नहीं मिलने का हर किसी को मलाल है। हार अखर रही है और पूर्व क्रिकेटर व विशेषज्ञ नुस्ख निकाल रहे हैं। पूर्व भारतीय विकेटकीपर और चयनकर्ता सबा करीम भी आहत हैं और अपना नजरिया जाहिर किया है। सबा ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को खिलाने पर सवाल उठाए। सबा ने इंडिया न्यूज से बातचीत में कहा कि मुझे लगता है कि चयनकर्ताओं ने मौजूदा फॉर्म पर ध्यान नहीं दिया और कुछ हद तक प्रतिष्ठा के साथ आगे बढ़े। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में चोटिल होने के बाद से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है।

सबा ने कहा, दूसरी पारी में लय में लौट रहे थे बुमराह लेकिन…

सबा ने कहा कि बुमराह ने केवल सफेद गेंद वाला क्रिकेट खेला था और वह भी केवल टी20 फॉर्मेट। वे इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में नहीं खेले थे। मुझे लगा कि अगर हम रेड-बॉल क्रिकेट की बात करें तो वे बुरी तरह से आउट ऑफ फॉर्म और इसके साथ-साथ अभ्यास से बाहर थे। हालांकि कुछ हद तक मुझे लगा कि बुमराह दूसरी पारी के स्पैल में अपनी लय में लौट रहे थे, लेकिन कई बार बदकिस्मत रहे या फील्डिंग में साथ नहीं मिला। यह चिंता का विषय है और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में इसे सुधारना होगा।

बुमराह ने स्विंग के बजाय गति पर किया फोकस

उल्लेखनीय है कि धारदार गेंदबाजी और विकेटटेकिंग एबिलिटी की खासियत वाले बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल की दोनों पारियों के दौरान विकेट के लिए तरसते नजर आए। इसके अलावा उनकी गेंद में स्विंग भी नहीं थी। हालांकि बुमराह ने स्विंग के बजाय गेंदों की रफ्तार पर ज्यादा फोकस किया था, लेकिन उनकी यह रणनीति काम नहीं आई। बुमराह ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से जबरदस्त गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाई थी। सटीक यॉर्कर और स्लोअर गेंदें उनकी खासियत है, जो छोटे फॉर्मेट में ज्यादा कारगर है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी