न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुश्ती: भारतीय महिला रेसलर रीतिका हुड्‌डा को क्वार्टर फाइनल मैच में मिली हार, जीत सकती हैं ब्रॉन्ज मेडल

पेरिस ओलम्पिक 2024 में भारतीय महिला रेसलर रीतिका हुड्डा क्वार्टर फाइनल मैच हार गई हैं। इस तरह 21 साल की रीतिका हुड्डा का वूमेन्स फ्रीस्टाइल 76 किग्रा के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 10 Aug 2024 8:36:49

कुश्ती: भारतीय महिला रेसलर रीतिका हुड्‌डा को क्वार्टर फाइनल मैच में मिली हार, जीत सकती हैं ब्रॉन्ज मेडल

पेरिस ओलम्पिक 2024 में भारतीय महिला रेसलर रीतिका हुड्डा क्वार्टर फाइनल मैच हार गई हैं। इस तरह 21 साल की रीतिका हुड्डा का वूमेन्स फ्रीस्टाइल 76 किग्रा के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। भारतीय रेसलर को क्वार्टर फाइनल में किर्गिस्तान की रेसलर एइपेरी मेडेट क्यजी ने हराया। रीतिका को हराने वाली रेसलर दुनिया की नंबर-1 रेसलर है।

हुड्डा किर्गिस्तान की रेसलर से 1-1 की बराबरी में आखिरी अंक गंवाने के आधार पर हारी। दोनों पहलवानों ने रक्षात्मक खेल दिखाया जिसके चलते दोनों को एक-एक अंक प्राप्त हुआ। लेकिन किर्गिस्तान की रेसलर को आखिरी अंक प्राप्त हुआ तो इस आधार पर रीतिका हुड्डा को हार का सामना करना पड़ा। बता दें, रीतिका ने किर्गिस्तान की रेसलर को जबरदस्त टक्कर दी लेकिन 'पैसिविटी' के कारण हार गईं। कुश्ती के नियम के अनुसार, स्कोर बराबर रहने पर आखिरी पाइंट अर्जित करने वाला पहलवान विजेता होता है।

इससे पहले रीतिका ने प्री-क्वार्टर फाइनल में हंगरी की बर्नाडेट नैगी को शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। वूमेन्स फ्रीस्टाइल 76 किग्रा.कैटेगिरी में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली देश की पहली पहलवान 21 साल की रीतिका भले ही सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई लेकिन अब भी उनके लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतने का चांस बन सकता है।

साल 2023 में अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली रीतिका को अब किर्गिस्तान की एइपेरी मेडेट क्यजी के फाइनल में पहुंचने की दुआ करनी होगी ताकि रेपचेज के जरिए ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में पहुंच सके। अगर मेडेट फाइनल में नहीं पहुंच पाती हैं तो भारत का पेरिस खेलों का अभियान 6 मेडल और बिना गोल्ड मेडल के समाप्त हो जाएगा।

पेरिस ओलंपिक अपने आखिरी चरण में हैं और भारत का अभियान लगभग समाप्त हो गया है। रीतिका को रेपचेज राउंड का इंतजार है जबकि विनेश फोगाट अपनी अपील के फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। अब देखना होगा कि भारतीय अभियान दल पेरिस ओलंपिक से 6 मेडल के साथ स्वदेश लौटता है या फिर मेडल की संख्या में कोई इजाफा होता है। बता दें, पिछले ओलंपिक में भारत 1 गोल्ड सहित कुल 7 मेडल जीता था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल