न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विश्व कप 2023: अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज बने हैं विराट कोहली

एक दिवसीय विश्व कप में उन्होंने 765 रन बनाकर एक विश्व कप सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 20 Nov 2023 7:39:48

विश्व कप 2023: अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज बने हैं विराट कोहली

आस्ट्रेलिया ने भारत को विश्व कप 2023 के फाइनल में मिली शिकस्त गुजरते वक्त के साथ धुंधली पड़ जाएगी लेकिन इस हार की टीस आगामी विश्व कप तक भारत को चुभती रहेगी। इस प्रतियोगिता में भारत को विश्व कप नहीं मिला लेकिन पूरी प्रतियोगिता में उसने जिस अंदाज में खेला वह काबिल-ए-तारीफ है। टीम इंडिया की ओर से ऐसे कई रिकॉर्ड तोड़े गए जो दो दशक से भी ज्यादा समय से नहीं टूटे थे। ऐसे ही कई रिकॉर्ड खिलाड़ियों ने अपने नाम किए। इनमें विराट कोहली का नाम पूरे विश्व में गूंजा।

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अब सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड्स को एक-एक करके धराशाई करते जा रहे हैं। एक दिवसीय विश्व कप में उन्होंने 765 रन बनाकर एक विश्व कप सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। वहीं विश्व कप के दौरान कोहली ने 50वां एक दिवसीय शतक लगाकर सचिन के 49 वनडे शतक का रिकॉर्ड भी तोड़ा। इसके अलावा वह वनडे वर्ल्ड कप 2023 में प्लेयर ऑफ द सीरीज बने और उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार यह टाइटल जीतने का सचिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

कोहली ने जीता 21वां प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब

वनडे वर्ल्ड कप 2023 भले ही भारत नहीं जीत पाया, लेकिन विराट कोहली के लिए यह टूर्नामेंट सबसे यादगार साबित हुआ। विराट कोहली ने थ्रूआउट इस बार जिस तरह का प्रदर्शन किया उसने सभी को हैरान कर दिया। कोहली ने इस बार अपनी टीम के लिए खेल 11 मैचों में लगभग हर बार बेहतरीन पारी खेली और टीम को आगे ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कोहली की निरंतर बल्लेबाजी से टीम इंडिया फाइनल तक पहुंची और उन्होंने फाइनल में भी टीम के लिए 54 रन की अहम पारी खेली, लेकिन भारत को इस मैच में पराजय का सामना करना पड़ा।

कोहली ने इस बार सबसे ज्यादा 765 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। इंटनरेशनल क्रिकेट में यह 21वां मौका था जब उन्होंने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। विराट कोलही से पहले सचिन तेंदुलकर ने यह कमाल 20 बार किया था। सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में खेले 664 मैचों में से 20 बार यह खिताब अपने नाम किया था, लेकिन विराट कोहली ने अब तक खेले 518 मैचों में ही यह टाइटल 21 बार जीतकर उन्हें पीछे छोड़ दिया। विराट कोहली अब इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बने और इतिहास रच दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत