न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: विश्व कप में पहला शतक लगाने से चूके शुभमन गिल, तोड़ा बाबर आजम का रिकॉर्ड

विश्व कप 2023 में अपना पहला शतक लगाने से चूकने वाले टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल ने आज श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफलता प्राप्त की। गौरतलब है कि गिल ने विराट कोहली के साथ 189 रन की साझेदारी की, जिसमें उन्होंने 92 रन का योगदान दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 02 Nov 2023 6:25:48

World Cup 2023: विश्व कप में पहला शतक लगाने से चूके शुभमन गिल, तोड़ा बाबर आजम का रिकॉर्ड

मुम्बई। विश्व कप 2023 में अपना पहला शतक लगाने से चूकने वाले टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल ने आज श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफलता प्राप्त की। गौरतलब है कि गिल ने विराट कोहली के साथ 189 रन की साझेदारी की, जिसमें उन्होंने 92 रन का योगदान दिया।

भारतीय ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल श्रीलंका के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सातवें लीग मैच में बेहद धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए नजर आए और कप्तान रोहित शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद उन्होंने अपने सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली का साथ बखूभी निभाया। रोहित के आउट होने के बाद गिल और कोहली ने भारतीय पारी को संभालने का काम किया और इस मैच में गिल ने 55 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस मैच में उन्होंने 92 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली और विराट कोहली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 179 गेंदों पर 189 रन की साझेदारी की।

शुभमन गिल ने तोड़ा बाबर आजम का रिकॉर्ड

श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में गिल ने 55 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था और वनडे में इस साल यह 12वां मौका था जब किसी मैच में उन्होंने 50 रन या उससे ज्यादा की पारी खेलने का कमाल किया। अपनी इस पारी के साथ ही वह बाबर आजम से आगे निकल गए जो इस साल वनडे में 11 बार 50 या उससे ज्यादा की पारी खेल चुके हैं। इस लिस्ट में अब गिल पहले स्थान पर आ गए हैं जबकि बाबर आजम और पथुम निसांका 11-11 बार इस साल 50 या उससे ज्यादा की पारी खेलकर संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं।

इस साल वनडे में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज

12 – शुभमन गिल

11 – पथुम निसांका

11 – बाबर आजम

10 – रोहित शर्मा

10 – विराट कोहली

गिल ने लगाया इस वर्ल्ड कप में दूसरा अर्धशतक

गिल ने इस विश्व कप में अपने 5 मैचों में दो अर्धशतक लगाए हैं। इससे पहले उन्होंने इस विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में 53 रन की पारी खेली थी जबकि श्रीलंका के खिलाफ उन्होने 92 रन की पारी खेली। इसके अलावा उन्होंने इस विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 16 रन, न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 रन और इंग्लैंड के खिलाफ 9 रन की पारी खेली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत