न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: चौथे नंबर पर खेलते हुए श्रेयस अय्यर ने तोड़ा यह रिकॉर्ड, अब लौटे लय में

श्रेयस अय्यर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस वर्ल्ड कप के लीग मैच में 77 रन बनाए और यह उनका इस वर्ल्ड कप में तीसरा अर्धशतक था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 06 Nov 2023 6:30:54

World Cup 2023: चौथे नंबर पर खेलते हुए श्रेयस अय्यर ने तोड़ा यह रिकॉर्ड, अब लौटे लय में

टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने एक बार तो कप्तान रोहित शर्मा को सोच में डाल दिया था, जब विश्व कप के शुरूआती मैचों में श्रेयस अय्यर लगातार असफल हो रहे थे। कहा तो यह भी जा रहा था कि जैसे ही हार्दिक पण्डया की टीम में वापसी होगी, श्रेयस टीम से बाहर हो जाएंगे, लेकिन श्रेयस अय्यर ने अपनी असफलता पर रोक लगायी और चौथे नम्बर पर खेलते हुए स्वयं को सफल साबित कर दिया। इसका सबूत उन्होंने एक बार फिर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिया जहाँ उन्होंने बल्लेबाजी के लिए मुश्किल मानी जा रही पिच पर विरोट कोहली के साथ 134 रन की साझेदारी करते हुए स्वयं के खाते में 77 रन जोड़ने में सफलता प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 7 चौके लगाए।

इस विश्व कप में यह उनका तीसरा अर्धशतक था और उन्होंने इस तीन अर्धशतक के दम पर युवराज सिंह, सचिन तेंदुलकर और अजय जडेजा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं नंबर 4 पर उन्होंने इस वर्ल्ड कप में इतने रन बना लिए हैं कि उन्होंने सचिन का 31 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

श्रेयस ने तोड़ा सचिन, अजय जडेजा और युवराज सिंह का रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस वर्ल्ड कप के लीग मैच में 77 रन बनाए और यह उनका इस वर्ल्ड कप में तीसरा अर्धशतक था। इन तीन अर्धशतक के बाद श्रेयस अय्यर ने सचिन, अजय जडेजा और युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारत की तरफ से वर्ल्ड कप के एक सीजन में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस ने सबसे ज्यादा 3 अर्धशतक लगाने का कमाल किया जबकि इससे पहले सचिन, अजय और युवराज ने दो-दो अर्द्ध शतक लगाए थे।

भारत के नंबर 4 बल्लेबाजों द्वारा विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक 50+ स्कोर

3 – श्रेयस अय्यर (2023)

2 – सचिन तेंदुलकर (1992)

2 – अजय जडेजा (1999)

2 – युवराज सिंह (2011)

श्रेयस ने तोड़ा सचिन का 31 साल पुराना रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर ने इस वर्ल्ड कप में अब तक 8 मैचों में 293 रन बनाए हैं और वह भारत की तरफ से अब वर्ल्ड कप के एक सीजन में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज था जिन्होंने साल 1992 में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए 229 रन बनाए थे।

भारत के नंबर 4 बल्लेबाजों द्वारा वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन

293 रन – श्रेयस अय्यर (2023)

229 रन – सचिन तेंदुलकर (1992)

208 रन – अजिंक्य रहाणे (2015)

202 रन – विराट कोहली (2011)

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल