Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने शमी

इस 5 विकेट के दम पर वह अब भारत की तरफ से वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। इसके अलावा भारत की तरफ से वह वनडे में सबसे ज्यादा फाइफर लेने वाले बॉलर भी बन गए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 03 Nov 2023 2:51:13

World Cup 2023: विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने शमी

मुम्बई। टीम इंडिया ने कल विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में श्रीलंका को 317 रन की बड़ी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही भारत विश्व कप 2023 की अंक तालिका में एक बार फिर से पहली पायदान पर पहुँचा, जहाँ से उसने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे स्थान पर धकेला। अब तक खेले गए मैचों में भारत और दक्षिण अफ्रीका ही ऐसी टीम रही हैं जिन्होंने अंक तालिका में पहले व दूसरे पायदान पर स्वयं को रखने में सफलता प्राप्त की है।

गुरुवार को मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए भारत श्रीलंका मैच में जहाँ भारतीय बल्लेबाजों शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर बेहतरीन बल्लेबाजी का परिचय दिया वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया के पेसरों मोहम्मद शमी, सिराज मोहम्मद और बुमराह ने अपनी इन स्विंग व आउट स्विंग गेंदबाजी का नायब नमूना पेश किया।

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने श्रीलंका के खिलाफ अद्भुत गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए और इस टीम को 55 रन पर समेटने में बड़ी भूमिका निभाई। वैसे तो इस मैच में सभी भारतीय गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी की, लेकिन शमी श्रीलंका के खिलाफ उनके मुकाबले ज्यादा ही घातक साबित हुए।

शमी को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला और टीम इंडिया ने इस मैच में 302 रन से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में शान के साथ जगह बना ली। भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गई।
शमी ने तोड़ा श्रीनाथ और हरभजन सिंह का रिकॉर्ड

मोहम्मद शमी ने श्रीलंका के खिलाफ 5 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट लिए और यह वनडे वर्ल्ड कप में उनका अब तक का बेस्ट प्रदर्शन भी रहा। इस 5 विकेट के दम पर वह अब भारत की तरफ से वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। इसके अलावा भारत की तरफ से वह वनडे में सबसे ज्यादा फाइफर लेने वाले बॉलर भी बन गए। वनडे में यह चौथा मौका था जब शमी ने फाइफर लेने का कमाल किया और उन्होंने जवागल श्रीनाथ और हरभजन सिंह को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 3-3 बार वनडे में फाइफर लेने का कमाल किया था।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले चार मैचों में शमी को बेंच पर बैठना पड़ा था, लेकिन जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद उन्हें पांचवें लीग मैच में प्लेइंग इलेवन में न्यूजीलैंड के खिलाफ शामिल किया गया। इस मैच में उन्होंने 54 रन देकर 5 विकेट लिए और तहलका मचा दिया। यह वनडे वर्ल्ड कप में उनका बेस्ट प्रदर्शन था। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 22 रन देकर 4 विकेट लिए, लेकिन फिर श्रीलंका के खिलाफ 18 रन देकर उन्होंने 5 विकेट लिए और यह उनका वर्ल्ड कप में बेस्ट प्रदर्शन रहा। शमी ने इस मैच में अपने पिछले रिकॉर्ड को सुधार लिया और इस वर्ल्ड कप में खेले 3 मैचों में उन्होंने अब तक कुल 14 विकेट लिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology