Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: रचिन रविन्द्र ने तोड़ा विश्व कप इतिहास का 48 साल पुराना रिकॉर्ड, बने पहले बल्लेबाज

रविन्द्र ने इस वर्ल्ड कप के पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 96 गेंद पर नाबाद 123 रनों की पारी खेली थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 04 Nov 2023 2:30:26

World Cup 2023: रचिन रविन्द्र ने तोड़ा विश्व कप इतिहास का 48 साल पुराना रिकॉर्ड, बने पहले बल्लेबाज

एक दिवसीय विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड ने धमाकेदार शुरूआत की थी। इस टीम ने अपने शुरूआती 4 मैचों में लगातार विजय प्राप्त करते हुए यह संकेत दिया था कि वह इस विश्व कप की प्रबल दावेदारों में शामिल है। लेकिन अचानक क्या हुआ यह न्यूजीलैंड स्वयं भी नहीं समझ पाई और उसने 3 मैचों में हार का स्वाद चखा। अपने लीग राउंड के आठवें मैच में आज उसका मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ है, जहाँ उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस मैच में न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज रचिन रविन्द्र ने विश्व कप इतिहास के 48 साल में एक ऐसा विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है जो किसी भी टीम का कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया है।

न्यूजीलैंड के युवा ऑलराउंडर रचिन रविन्द्र का इस वर्ल्ड कप में बल्ला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 के 35वे मुक़ाबले में रविन्द्र ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया। यह इस विश्व कप में उनका तीसरा शतक है। इसी के साथ रविन्द्र ने 48 साल पुराना एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
डेब्यू विश्व कप में तीन शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज

रविन्द्र ने इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 89 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। 23 साल के रविन्द्र का यह पहला विश्व कप है। इसी के साथ वे 48 साल के क्रिकेट इतिहास में डेब्यू वर्ल्ड कप में तीन शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड के ही पूर्व बल्लेबाज ग्लेन टर्नर ने 1975 में खेले गए पहले वर्ल्ड कप में दो शतक लगाए थे। वहीं भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने 1999 में अपने पहले वर्ल्ड कप में दो शतक लगाए थे।

रविन्द्र ने इस वर्ल्ड कप के पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 96 गेंद पर नाबाद 123 रनों की पारी खेली थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 89 गेंद पर 116 रन की पारी खेली थी। रविन्द्र न्यूजीलैंड के लिए एक वर्ल्ड कप में तीन शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। इससे पहले ग्लेन टर्नर ने 1975 में दो और मार्टिन गप्टिल ने 2015 वर्ल्ड कप में दो शतक लगाए थे।

इसके अलावा रविन्द्र 25 साल से कम उम्र में विश्व कप में तीन शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। इस मामले में उन्होंने भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा है। सचिन ने 22 साल 313 दिन में दो शतक लगाए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology