न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: पाक खिलाड़ियों को उम्मीद, सेमीफाइनल में भारत को हरा सकती है पाकिस्तान, करेंगे पठान से बेहतरीन डांस

एक तरफ जहाँ पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी स्वयं को सेमीफाइनल में पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर इमाद वसीम ने कहा कि हमारी टीम सेमीफाइनल में टीम इंडिया को हरा सकती है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 03 Nov 2023 6:53:45

World Cup 2023: पाक खिलाड़ियों को उम्मीद, सेमीफाइनल में भारत को हरा सकती है पाकिस्तान, करेंगे पठान से बेहतरीन डांस

नई दिल्ली। विश्व कप 2023 में पाकिस्तान ने कोई खास उल्लेखनीय खेल का प्रदर्शन नहीं किया है। वह अपने अब तक खेले गए 7 मैचों में 4 मुकाबले हार गई है। उसकी सेमीफाइनल खेलने की उम्मीद नहीं के बराबर है। हालांकि थोड़ी से उम्मीद बची है वो भी तब जब न्यूजीलैंड को पाकिस्तान कल 4 नवम्बर को होने वाले मुकाबले में हरा दे। न्यूजीलैंड पिछले तीनों मैचों शिकस्त झेल चुका है। उसे स्वयं को सेमीफाइनल की दौड़ में बनाए रखने के लिए पाकिस्तान को हराना जरूरी है।

एक तरफ जहाँ पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी स्वयं को सेमीफाइनल में पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर इमाद वसीम ने कहा कि हमारी टीम सेमीफाइनल में टीम इंडिया को हरा सकती है। हमीद के इस बयान से यह महसूस हो रहा है कि उन्हें पहले से ही पता है कि पाकिस्तान न्यूजीलैंड को 4 नवम्बर को होने वाले मैच में हरा देगा। गौरतलब है कि एकदिवसीय विश्व कप के इतिहास में अब तक पाकिस्तान की टीम भारत को नहीं कर सकी है। सभी 8 मैच में टीम इंडिया को जीत मिली है। मौजूदा टूर्नामेंट में भी भारत ने पाकिस्तान पर 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी।

जियो न्यूज के एक कार्यक्रम के दौरान इमाद वसीम ने कहा कि मेरी इच्छा है कि पाकिस्तान सेमीफाइनल में भारत को वैसे ही हराए, जैसे हमने 2021 टी20 वर्ल्ड कप में भारत को हराया था। कई सारे खिलाड़ी ऐसा चाहते हैं। मालूम हो कि 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। यह वनडे और टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान की भारत पर पहली जीत थी। मौजूदा वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने एक मैच में पाकिस्तान को हराया था। मैच के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने राशिद खान के साथ मैदान पर 2 बार डांस किया था। अब मोहम्मद आमिर ने भी टीम इंडिया के हारने पर ऐसा करने की बात कही है।

पठान से बेहतर डांस करूंगा

मोहम्मद आमिर ने कहा कि मैं वादा करता हूं कि अगर पाकिस्तान वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचता है और भारत को हरा देता है, तो मैं बिल्कुल वैसे ही डांस करूंगा, जैसे इरफान पठान ने किया था। उन्होंने कहा कि मैं पठान से भी बेहतर डांस करूंगा। वहीं पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने कहा कि हमें दुआ करनी चाहिए कि हमारी टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाए, क्योंकि दूसरी टीमें नहीं चाहती हैं कि हम ऐसा कर सकें।

अब्दुल रज्जाक ने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान को हार मिली थी, तब भारतीय क्रिकेटर डांस कर रहे थे। मुझे यह समझ में नहीं आ रहा था कि वे क्रिकेट को सेलिब्रेट कर रहे थे या निजी भड़ास निकाल रहे थे। मालूम हो कि सोशल मीडिया पर इरफान पठान और पाकिस्तानी फैंस के बीच कई बार नोक-झोंक देखने को मिली है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत