न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं, दक्षिण अफ्रीका ने तेज गेंदबाज के स्थान पर शामिल किया स्पिनर

साउथ अफ्रीका ने प्लेइंग इलेवन से फास्ट बॉलर गेराल्ड कोएत्जे को बाहर कर दिया है। गेराल्ड कोएत्जे की जगह अफ्रीकी टीम में तबरेज शम्सी को जगह दी गई है। टॉस के दौरान टीम के कप्तान तेम्बा बवुमा ने इस बात की जानकारी दी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 05 Nov 2023 2:53:54

World Cup 2023: टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं, दक्षिण अफ्रीका ने तेज गेंदबाज के स्थान पर शामिल किया स्पिनर

कोलकाता। World Cup 2023 का आज 36वाँ मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के मध्य कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी को चुना और इस वक्त कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। भारत ने अब तक खेले अपने सभी 7 मैचों में जीत हासिल की है, वहीं दक्षिण अफ्रीका ने 7 में से 6 मैचों में जीत हासिल की है। मतलब मुकाबला बेहद जोरदार है।इस मैच में साउथ अफ्रीका की टीम एक बड़े बदलाव के साथ उतरी है।

साउथ अफ्रीका ने प्लेइंग इलेवन से फास्ट बॉलर गेराल्ड कोएत्जे को बाहर कर दिया है। गेराल्ड कोएत्जे की जगह अफ्रीकी टीम में तबरेज शम्सी को जगह दी गई है। टॉस के दौरान टीम के कप्तान तेम्बा बवुमा ने इस बात की जानकारी दी। कोएत्जे की बात करें तो साउथ अफ्रीका के लिए विश्व कप 2023 में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले प्लेयर हैं। कोएत्जे के नाम 6 मैच में कुल 14 विकेट्स हैं। और ऐसे में शायद कोलकाता की पिच को ध्यान में रखते हुए साउथ अफ्रीका टीम मैनेजमेंट ने ये बड़ा फैसला लिया है।

वहीं भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान ही साफ कर दिया कि विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होगी। टीम इंडिया ने अब तक इस टूर्नामेंट में अपने सातों मुकाबले जीते हैं। 14 प्वाइंट्स के साथ टीम इंडिया प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है। इस मैच में अगर टीम इंडिया जीत हासिल करती है तो टॉप पर रहकर सेमीफाइनल खेलने उतरेगी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

विश्व कप इतिहास की बात करें तो दोनों टीमों के बीच कुल 5 मैच हुए हैं, जिसमें साउथ अफ्रीका ने तीन जबकि भारत ने दो मैच जीते हैं। हालांकि टीम इंडिया के लिए अच्छी बात यह है कि उन्हें साल 2015 और 2019 में हुए दोनों मैच में जीत मिली है। ऐसे में भारतीय टीम की कोशिश साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने की होगी। वहीं अब तक वनडे क्रिकेट इतिहास में दोनों टीमों के बीच 90 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से भारत को 37 जबकि साउथ अफ्रीका को 50 में जीत मिली है। वहीं तीन मैच बेनतीजा रहे हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रासी वान डेर दुसें, एडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यान्सन, तबरेज शम्सी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत