न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: नीदरलैंड ने बांग्लादेश के सामने रखा 230 रन का लक्ष्य, गलत साबित हुआ पहले बल्लेबाजी का निर्णय

इस मैच में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स के फैसले को गलत साबित करते हुए बांग्लादेश ने 15 ओवर में ही नीदरलैंड्स के शीर्ष चार बल्लेबाजों को 63 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 28 Oct 2023 9:25:21

World Cup 2023: नीदरलैंड ने बांग्लादेश के सामने रखा 230 रन का लक्ष्य, गलत साबित हुआ पहले बल्लेबाजी का निर्णय

कोलकाता। विश्व कप 2023 का 28वां मैच आज शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में नीदरलैंड और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। यह विश्व कप 2023 का कोलकाता में खेला जा रहा पहला मुकाबला है। इस मैच में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स के फैसले को गलत साबित करते हुए बांग्लादेश ने 15 ओवर में ही नीदरलैंड्स के शीर्ष चार बल्लेबाजों को 63 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स 89 गेंद पर 6 चौके की मदद से 68 रन की पारी खेली। इस तरह निर्धारित 50 ओवर में नीदरलैंड की टीम 229 रन पर ऑलआउट हो गई।

महज 4 के स्कोर पर आउट हुए दोनों ओपनर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने दूसरे ओवर में ही महज 3 के स्कोर पर पहला विकेट विक्रमजीत सिंह (3) के रूप में गंवा दिया। विक्रमजीत को तस्कीन अहमद ने शाकिब के हाथों कैच कराया। इसके बाद नीदरलैंड को दूसरा झटका 4 के स्कोर पर शोरिफुल हसन ने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर दिया। उन्होंने मैक्स ओडाउड को शून्य पर तंजीद हसन के हाथों कैच कराया।

107 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौटी

नीदरलैंड को तीसरा झटका वेस्ली बारेसी के रूप में 14वें ओवर में 63 के स्कोर पर लगा, उन्होंने 41 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली और मुस्तफिजुर की गेंद पर शाकिब को कैच थमा बैठे। इसके अगले ही ओवर में नीदरलैंड का चौथा विकेट 63 के स्कोर पर ही कॉलिन एकरमेन के रूप में गिरा। कोलिन 33 गेंदों पर 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नीदरलैंड का 5वां विकेट 27वें ओवर की आखिरी गेंद पर 107 के स्कोर पर गिरा। बास डी लीडे 32 गेंदों पर 17 रन बनाकर तस्कीन की गेंद को मुशफिकुर रहीम के हाथों में थमा बैठे। इस तरह नीदरलैंड की आधी टीम 107 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई।

नीदरलैंड को छठा सबसे बड़ा झटका 45वें ओवर में 185 के स्कोर पर लगा। जब कप्तान स्कॉट 89 गेंद पर 6 चौके की मदद से 68 रन बनाकर मुस्तफिजुर की गेंद पर मेहदी हसन को कैच थमा बैठे। वहीं, 7वां विकेट 46वें ओवर की पहली गेंद पर 185 के स्कोर पर साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट के रूप में गिरा वह 61 गेंद पर 35 रन बनाकर मेहदी हसन का शिकार बने। 8वें विकेट के रूप में शारिज़ अहमद 6 रन बनाकर रन आउट हुए। 9वां विकेट आर्यन दत्त के रूप में गिरा। वह 9 रने बनाकर शोरिफुल का शिकार बने। इसके बाद पारी की आखिरी गेंद पर पॉल वैन मीकेरेन शून्य पर पगबाधा आउट हुए। वैन बीक 23 रन पर नाबाद रहे। इस तरह नीदरलैंड की टीम 229 रन पर ऑलआउट हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत