Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: NED V/s BAN टॉस जीतकर नीदरलैंड ने चुनी बल्लेबाजी, हारने वाली टीम होगी सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर

कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में खेले जा रहे इस मैच में नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। विश्व कप शुरू हुए 23 दिन और 27 मैच हो चुके हैं लेकिन ईडन गार्डेन्स पर यह पहला मुकाबला है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 28 Oct 2023 3:49:08

World Cup 2023: NED V/s BAN टॉस जीतकर नीदरलैंड ने चुनी बल्लेबाजी, हारने वाली टीम होगी सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर

कोलकाता। विश्व कप 2023 का 28वां मुक़ाबला नीदरलैंड्स और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में खेले जा रहे इस मैच में नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। विश्व कप शुरू हुए 23 दिन और 27 मैच हो चुके हैं लेकिन ईडन गार्डेन्स पर यह पहला मुकाबला है।

नीदरलैंड्स ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। अनुभवी रोल्फ वान डर मर्व को आराम दिया गया है। उनकी जगह शेरिज़ अहमद को मौका मिला है। इसके अलावा तेजा निदामानुरु की जगह वेस्ली बारेसी को टीम में शामिल किया गया है। बांग्लादेश ने भी अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। नसुम अहमद और हसन महमूद की जगह मेहदी हसन और तस्कीन अहमद की वापसी हुई है।

बांग्लादेश का इस वर्ल्ड कप में अब तक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। अफगानिस्तान को हराकर शानदार शुरुआत करने वाली टीम उसके बाद लगातार चार मैच हार गई और 2 अंक के साथ अंक तालिका में 8वे स्थान पर बनी हुई है। टीम के सेमी- फ़ाइनल में जाने की उम्मीद लगभग खत्म है। वहीं दूसरी ओर नीदरलैंड्स ने एसोसिएट टीम होने के नाते अच्छा प्रदर्शन किया है। नीदरलैंड्स ने इस वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को हराकर एक बड़ा उलटफेर किया था। हालांकि उसके बाद उन्हें सभी मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11

नीदरलैंड: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डॉड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, वेस्ली बारेसी, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान, विकेटकीपर), साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, लोगान वान बीक, शेरिज़ अहमद, आर्यन दत्त, पॉल वान मीकेरेन

बांग्लादेश: तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, मेहदी हसन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology