न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: भारत को श्रीलंका से करना पडेगा कड़ा मुकाबला, टीम में कोई बदलाव नहीं

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रोहित शर्मा की अगुवाई में खेल रही टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं हुआ। श्रीलंका की टीम में एक बदलाव हुआ।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 02 Nov 2023 5:14:36

World Cup 2023: भारत को श्रीलंका से करना पडेगा कड़ा मुकाबला, टीम में कोई बदलाव नहीं

मुम्बई। एकदिवसीय विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में आज भारत और श्रीलंका की टीमें मुम्बई वानखेड़े स्टेडियम में एक-दूसरे के सामने हैं। लगातार 6 मैचों में जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया के लिए यह मैच आसान नहीं है। पहले यह सोचा जा रहा था कि भारत आसानी से श्रीलंका को इस मैच में परास्त कर देगा, लेकिन जिस अंदाज में श्रीलंका ने मैच का आगाज किया उससे स्पष्ट हो गया कि श्रीलंका भारत को मैच में कड़ी टक्कर देगा। भारत बड़े स्कोर की ओर आगे बढ़ रहा है। 36 ओवर में भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 239 रन है। अय्यर 17 गेंद की पारी में ही तीन छक्के जड़ चुके हैं और 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। राहुल ने 16 रन बनाए हैं।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रोहित शर्मा की अगुवाई में खेल रही टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं हुआ। श्रीलंका की टीम में एक बदलाव हुआ। धनंजय डी सिल्वा की जगह पर दुशन हेमंता को मौका मिला। टीम इंडिया ने 12 साल पहले इसी मैदान पर श्रीलंका को हराकर विश्व कप खिताब जीता था और एक अरब देशवासियों को अप्रैल में दीवाली मनाने का मौका दिया था। इस बार भी दोनों टीमें वहीं हैं, लेकिन मुकाबला बेमेल है।

भारत की शुरूआत निराशाजनक रही जब टीम के कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ दो गेंद खेलकर पवेलियन की ओर कूच कर गए। रोहित को मधुशंका ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। रोहित 2 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए। रोहित के स्थान पर आए विराट कोहली ने शुभगन गिल के साथ सम्भलकर खेलना शुरू किया।इन दोनों ने शतकीय साझेदारी निभाई। लेकिन दोनों ही शतक से चूक गए। शुभमन गिल 92 गेंदों में 92 रन बनाकर आउट हुए। वहीं विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के शतकों की बराबरी करने से चूके। उन्होंने 88 रन बनाए।

भारतीय टीम जबर्दस्त फॉर्म में है तो श्रीलंका हार दर हार से बेजार है। लगातार 6 मैच जीत चुकी भारतीय टीम को सही मायने में अब तक कोई चुनौती नहीं मिली है। भारत ने हर विभाग में चैंपियन की तरह प्रदर्शन किया है। आत्मविश्वास के उफान का कारण यह भी है कि भारत ने कठिन हालात से वापसी कर मैच जीता है। मसलन चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 रन पर 3 विकेट गंवाना हो या इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ में नौ विकेट पर 229 रन के साधारण स्कोर के बावजूद जीत दर्ज करना हो। इसने विरोधी टीमों के लिए भी खतरे की घंटी बजा दी है। श्रीलंका यदि आज हारा तो उसका विश्व कप से बाहर होना लगभग तय हो जाएगा। ऐसे में उसकी नजर 12 साल पुराना बदला लेने पर होगी, लेकिन यह कतई आसान नहीं होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत