न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: भारत ने दिया श्रीलंका को 358 रन का लक्ष्य, विराट-गिल के बाद अय्यर ने लगाई गेंदबाजों की क्लास

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत 50 ओवर के खेल में 8 विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाए हैं। इस तरह से श्रीलंका को जीत के लिए 358 रनों की दरकार है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 02 Nov 2023 6:48:37

World Cup 2023: भारत ने दिया श्रीलंका को 358 रन का लक्ष्य, विराट-गिल के बाद अय्यर ने लगाई गेंदबाजों की क्लास

नई दिल्ली। विश्व कप 2023 का 33वां मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत 50 ओवर के खेल में 8 विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाए हैं। इस तरह से श्रीलंका को जीत के लिए 358 रनों की दरकार है। इस टाइगेट को पाना कुछ मुश्किल हो सकता है, क्योंकि रात के समय तेज गेंदबाजों को इस पिच पर काफी मदद मिलती है। वर्तमान में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज शमी और बुमराह विपक्षी टीम को पूरी तरह से नेस्तनाबूद करने में कामयाब हो रहे हैं।

वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में कप्तान रोहित शर्मा 4 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विराट कोहली और शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़कर पारी को संभाल लिया। कोहली के मौजूदा वर्ल्ड कप में 400 रन भी पूरे हो गए हैं। मैच में टॉस श्रीलंका ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टीम इंडिया की तरफ से तीन बल्लेबाज अपने शतक से चूक गए। पहले शुभमन गिल ने 92 रन पर अपना विकेट खोया, इसके बाद विराट 88 रन पर आउट हो गए। फिर श्रेयस अय्यर भी 82 रन पर आउट हो गए। भारत ने श्रीलंका के सामने 358 रन का लक्ष्य रखा है।

श्रीलंका की टीम में एक बदलाव हुआ। टॉस के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हम भी पहले बैटिंग ही करना चाहते थे। लाइट्स में यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और गेंद स्विंग होती है। भारत ने भी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। अगर भारत ये मैच जीत लेता है तो फिर विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचना वाला पहला देश बन जाएगा।

टीम इंडिया ने अब तक खेले अपने सभी 6 मैच जीते हैं और 12 अंक के साथ भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका के भी भारत के बराबर 12 अंक हैं लेकिन नेट रनरेट बेहतर होने के कारण वो पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। श्रीलंका ने वर्ल्ड कप 2023 में अब तक खेले 6 में से 2 ही मैच जीते हैं और उसके 4 अंक हैं।

श्रीलंका की टीम ने क्वालिफायर के जरिए इस विश्व कप में जगह बनाई है। उसे पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। एक और हार उसके विश्व कप के सफर को खत्म कर सकती है और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के क्वालिफिकेशन की राह भी मुश्किल कर सकती है। 12 साल बाद दोनों टीमों के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेल रही हैं। पिछली बार 2011 के विश्व कप में दोनों टीमें यहां भिड़ीं थी, तब भारत ने श्रीलंका को हराकर 28 साल बाद खिताब जीता था।

भारत की प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका की प्लेइंग-11

पाथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, एंजेलो मैथ्यूज, दुशान हेमंता, कसुन रजिता, महीश तीक्ष्णा, दिलशान मधुशनका, दुश्मंता चमीरा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत