न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023 से बाहर हुए हार्दिक पण्ड्या, BCCI ने की रिप्लेसमेंट की घोषणा, टीम में शामिल हुए प्रसिद्ध कृष्णा

एक दिवसीय विश्व कप 2023 में अब तक श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब टीम के महत्वपूर्ण आलराउंडर हार्दिक पण्ड्या अपनी घुटने में लगी चोट के चलते आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 से पूरी तरह बाहर हो गए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 04 Nov 2023 12:08:08

World Cup 2023 से बाहर हुए हार्दिक पण्ड्या, BCCI ने की रिप्लेसमेंट की घोषणा, टीम में शामिल हुए प्रसिद्ध कृष्णा

एक दिवसीय विश्व कप 2023 में अब तक श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब टीम के महत्वपूर्ण आलराउंडर हार्दिक पण्ड्या अपनी घुटने में लगी चोट के चलते आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 से पूरी तरह बाहर हो गए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया है। वर्ल्ड कप 2023 के चौथे मैच, जो बांग्लादेश के खिलाफ हार्दिक पांड्या को एंकल इंजरी हुई थी।

एकल इंजरी से उबर नहीं पाने की वजह से बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट की मांग आईसीसी की टेक्निकल कमेटी से की, जिसे मंजूर कर लिया गया है। उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है। वह रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में खेलने के लिए उपलब्ध होंगे। चिंता अब इस बात की है कि टीम में छठे गेंदबाज की भूमिका कौन निभाएगा। हालांकि, टीम के लिए अभी तक छठे गेंदबाज की जरूरत नहीं पड़ी है, क्योंकि मोहम्मद शमी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पिछले तीन मैचों में कुल 14 विकेट निकाले हैं।

हार्दिक पंड्या को 19 अक्टूबर को पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में गेंदबाजी के दौरान चोट लग गई थी। उन्हें ओवर के बीच में ही मैदान छोड़ना पड़ा था। इसके बाद वह मैदान पर वापस नहीं आए थे। वह चोट से उबरने के लिए बेंगलुरु में स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैब कर रहे थे।

हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर बीते दिनों आया था अपडेट

भारत और श्रीलंका के बीच मैच से पहले हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर अपडेट आया था। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से जानकारी दी थी कि पंड्या 12 नवंबर यानी दीवाली के दिन बेंगलुरु में नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच खेल सकते हैं। वह श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे। अब जानकारी आई है कि वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

सेमीफाइनल में टीम इंडिया

विश्व कप में रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया 7 में से 7 मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर है। वह सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम है। उसे आखिरी दो लीग मैच 5 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका और 12 नवंबर को नीदरलैंड्स से भिड़ना है। हार्दिक की अनुपस्थिति में टीम 6 बल्लेबाज, 1 ऑलराउंडर और 4 गेंदबाज के साथ उतरी है। मोहम्मद शमी के आने से पेस अटैक काफी घातक हो गया है।

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में छेड़छाड़ नहीं होगा

हार्दिक पंड्या के विश्व कप से बाहर होने का मतलब है कि टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में छेड़छाड़ नहीं होगा। नंबर-6 पर सूर्यकुमार यादव खेलते दिखेंगे। पंड्या के रिप्लेसमेंट प्रसिद्ध कृष्णा की बात करें तो उन्होंने 17 मैच में 29 विकेट लिए हैं। वह विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में खेले थे।

शायद ही खेल पाएं प्रसिद्ध कृष्णा

विश्व कप की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने शनिवार को भारत के रिप्लेसमेंट खिलाड़ी को मंजूरी दे दी है। ऐसे में प्रसिद्ध कृष्णा रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चयन के लिए उपलब्ध होंगे। हालांकि, प्रसिद्ध कृष्णा को मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह की मौजूदगी के कारण विश्व कप में शायद ही खेलने का मौका मिले।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत