न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाली स्थिति, फास्टेस्ट 100 विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने अफरीदी

तंजीद के विकेट के साथ ही शाहीन अफरीदी ने अपने 100 वनडे विकेट पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 51 पारियों में 100वां विकेट हासिल किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 31 Oct 2023 4:49:25

World Cup 2023: पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाली स्थिति, फास्टेस्ट 100 विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने अफरीदी

विश्व कप 2023 के 31वें मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ ‘करो या मरो’ की स्थिति वाले मैच में पाकिस्तान ने बेहतरीन शुरुआत की है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी बांग्लादेश की टीम को पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने झटका दे दिया, जब उन्होंने पहले ही ओवर तंजीद हसन को शून्य पर पवेलियन भेज दिया। इस विकेट के साथ ही शाहीन अफरीदी ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफलता प्राप्त कर ली है।

दरअसल, तंजीद के विकेट के साथ ही शाहीन अफरीदी ने अपने 100 वनडे विकेट पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 51 पारियों में 100वां विकेट हासिल किया। इसी के साथ अफरीदी फास्टेस्ट 100 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ा है। स्टार्क ने 52 पारियों में 100 विकेट लिए थे। फास्टेस्ट 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में भारत की ओर से मोहम्मद शमी 10वें और जसप्रीत बुमराह 11वें स्थान पर हैं। शमी ने 56 और बुमराह ने 57 पारियों में ऐसा किया था।

पाकिस्तान के महत्वपूर्ण है यह मुकाबला

यह मुकाबला पाकिस्तान के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज अगर पाकिस्तान हार जाती है तो विश्व कप से लगभग बाहर हो जाएगी सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए पाकिस्तान को आज जीतना बहुत जरूरी है। पाकिस्तानी टीम विश्व कप 2023 में लगातार 4 मैच हार चुकी है। अब उसे अपने सभी मैच जीतने होंगे और अन्य टीमों के होने वाले मैच के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।

सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज

फास्टेस्ट 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शीर्ष स्थान पर नेपाल के स्पिनर संदीप लामिछाने हैं। उन्होंने 42 पारियों में इस उपलब्धि को हासिल कर लिया था। दूसरे स्थान पर अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान हैं, जिन्होंने 44 पारियों में 100 वनडे विकेट पूरे किए थे। टॉप 5 में पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक आखिरी पायदान पर हैं। उन्होंने 53 वनडे पारियों में 100 विकेट पूरे किए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत