Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: शेष बचे मैच से बाहर हुए बांग्लादेश टीम के कप्तान शाकिब

बांग्लादेश टीम के फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान ने चोट के बारे में जानकारी दी और कहा, 'शाकिब को अपनी पारी की शुरुआत में बाईं तर्जनी पर चोट लगी थी और उन्होंने दर्द निवारक दवाओं का सहारा लेकर बल्लेबाजी करना जारी रखा था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 07 Nov 2023 7:02:36

World Cup 2023: शेष बचे मैच से बाहर हुए बांग्लादेश टीम के कप्तान शाकिब

श्रीलंका के साथ खेले गए मैच में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन का विवाद पूरे खेल जगत में चर्चा का विषय बन गया। इस मैच के दौरान उन्होंने श्रीलंका के बल्लेबाज एंजेलो को टाइम आउट का कारण बताते हुए आउट करार कराया था। हालांकि इस मामले में अम्पायर के निर्णय की भी आलोचना हुई थी। इसी के कारण सुर्खियों में चल रहे शाकिब अली अब विश्व कप के बचे हुए मैच से बाहर हो गए हैं। कहा जा रहा है कि श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान उनके हाथ में चोट लगी थी, जिसके बाद वे विश्व कप से बाहर हो गए हैं।

बांग्लादेश टीम के फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान ने चोट के बारे में जानकारी दी और कहा, 'शाकिब को अपनी पारी की शुरुआत में बाईं तर्जनी पर चोट लगी थी और उन्होंने दर्द निवारक दवाओं का सहारा लेकर बल्लेबाजी करना जारी रखा था। मैच के बाद दिल्ली में उनका एक्स-रे हुआ जिसमें बाएं पीआईपी जोड़ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। उन्हें अब तीन से चार सप्ताह में ठीक होने में लगेगा। शाकिब बांग्लादेश के लिए रवाना होंगे।' श्रीलंका के खिलाफ शाकिब ने शानदार बल्लेबाजी की थी और 65 गेंद पर 82 रन की अहम पारी खेली थी।
सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड कप मुक़ाबले में जमकर विवाद हुआ। जिसके बाद हर किसी की ज़ुबान पर शकीब का नाम है। दरअसल इस मैच में श्रीलंका के बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज के खिलाफ शाकिब ने टाइम आउट की अपील की थी और इस विवादित तरीके पर लोग काफी आलोचना भी कर रहे हैं।

मैथ्यूज को समय पर क्रीज पर नहीं पहुंचने की वजह से टाइम्ड आउट करार दिया गया। उन्हें आउट करने की अपील शाकिब ने की थी। मैथ्यूज के कई बार मनाने के बावजूद शाकिब अपने निर्णय पर कायम रहे। जिसके बाद मैथ्यूज बिना गेंद खेले वापस लौट गए। हेलमेट की खराबी के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टाइम आउट दिए जाने वाले मैथ्यूज पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बने।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology