न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: आस्ट्रेलियाई टीम को लगा बड़ा झटका, निजी कारणों के चलते टीम से बाहर हुए मिशेल मार्श

आस्ट्रेलियाई टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। उनके आलराउण्डर मिशेल मार्श भी टीम का साथ बीच में छोड़कर घर लौट गए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 02 Nov 2023 2:37:01

World Cup 2023: आस्ट्रेलियाई टीम को लगा बड़ा झटका, निजी कारणों के चलते टीम से बाहर हुए मिशेल मार्श

एक दिवसीय विश्व कप 2023 में खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला जारी है। चोट की वजह से खिलाड़ियों को अपनी टीम का साथ छोड़ना पड़ रहा है। भारत के हार्दिक पण्ड्या पिछले चार मैचों से टीम से बाहर हैं। उनके घुटने में चोट लगी है। वहीं दूसरी ओर आस्ट्रेलियाई टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। उनके आलराउण्डर मिशेल मार्श भी टीम का साथ बीच में छोड़कर घर लौट गए हैं। हालांकि उन्हें किसी प्रकार की कोई चोट नहीं लगी है, वे अपने निजी कारणों के चलते घर लौटे हैं। इससे पहले आस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल सिर में चोट लगने के कारण टीम से बाहर हो चुके हैं और वह इंगलैंड के खिलाफ अगला मैच नहीं खेलेंगे। मिशेल मार्श भी 4 नवम्बर को इंगलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में नहीं खेलेंगे। मिचेल मार्श पर्थ के लिए रवाना हो चुके हैं।

गोल्फ डे के दौरान सोमवार को सिर में चोट लगने के बाद ग्लेन मैक्सवेल को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से बाहर कर दिया था। वहीं, अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को जानकारी दी है कि मिचेल मार्श बुधवार रात को घर के लिए उड़ान भर चुके हैं। बयान में कहा गया है कि मिशेल मार्श निजी कारणों से वर्ल्ड कप बीच में ही छोड़ स्वदेश लौट गए हैं। हालांकि वह कब तक वापसी करेंगे, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

स्टोइनिस कर सकते हैं वापसी

ज्ञातव्य है कि मार्कस स्टोइनिस पिंडली की समस्या से उबरने के बाद वापसी कर सकते हैं। इस समस्या के चलते वह नीदरलैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैच से बाहर थे। ऑस्ट्रेलियाई एकादश में कैमरून ग्रीन और मार्नस लाबुशाने की वापसी तय मानी जा रही है। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम के पास अब 13 फिट खिलाड़ी ही उपलब्ध होंगे।

बैटिंग ऑर्डर में भी होगा बदलाव

मिचेल मार्श की अनुपस्थिति के चलते ऑस्ट्रेलिया के बैटिंग ऑर्डर में भी बदलाव होगा। स्टीव स्मिथ अब नंबर 3 पर अपनी पसंदीदा जगह बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। लेकिन, अचानक दो सबसे विस्फोटक खिलाड़ी मिचेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल इंग्लैंड के खिलाफ मैच में उपलब्ध नहीं होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत