न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: 24 साल बाद दक्षिण अफ्रीका को मिली न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत, पाइंट टेबल में पहुँची टॉप पर, कीवी टीम चौथे स्थान पर

बुधवार को पुणे के मैदान पर उसे दक्षिण अफ्रीका के हाथों 190 रन की बड़ी हार मिली। न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका ने 24 साल बाद पराजित करने में सफलता प्राप्त की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 02 Nov 2023 11:51:44

World Cup 2023: 24 साल बाद दक्षिण अफ्रीका को मिली न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत, पाइंट टेबल में पहुँची टॉप पर, कीवी टीम चौथे स्थान पर

पुणे। एक दिवसीय विश्व कप 2023 में लीग मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली और लगातार 4 जीत दर्ज करके पाइंट टेबल में टॉप पर पहुँची कीवी टीम न्यूजीलैंड अपने पिछले तीनों मैचों में हार का सामना कर चुकी है। बुधवार को पुणे के मैदान पर उसे दक्षिण अफ्रीका के हाथों 190 रन की बड़ी हार मिली। न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका ने 24 साल बाद पराजित करने में सफलता प्राप्त की है। इससे पहले 1999 में दक्षिण अफ्रीका ने यह कारनामा किया था। इन 24 सालों में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 5 बार शिकस्त देने में सफलता प्राप्त की है।

साउथ अफ्रीका की जीत में क्विंटन डी कॉक और रासी वान डर डसन की पारियों का उल्लेखनीय योगदान रहा। इन दोनों ने टीम के लिए शतकीय पारियाँ खेली, वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड के गेंदबाज केशव महाराज ने अपनी गेंदों से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को परेशान करने में सफलता प्राप्त करते हुए 4 विकेट लिए।

न्यूजीलैंड पर जीत के साथ साउथ अफ्रीका के 7 मैचों में 6 जीत से 12 पॉइंट्स हो गए। टीम इस वक्त पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है, जबकि 7 मैचों में लगातार तीसरी हार के बाद न्यूजीलैंड टीम चौथे नंबर पर फिसल गई।

अब न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए आखिरी दोनों मैच जीतने ही होंगे, वहीं साउथ अफ्रीका आखिरी 2 में से एक मुकाबला जीतकर भी नॉकआउट में क्वालिफाई कर जाएगा। साउथ अफ्रीका का अगला मैच अब 5 नवंबर को भारत से होगा। वहीं न्यूजीलैंड अगला मैच 4 नवंबर को पाकिस्तान से खेलेगा।

पुणे में बुधवार को न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 357 रन बनाए। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड 35.3 ओवर में 167 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गयी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत