न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023 : अफगान कप्तान ने इशारों में मुजीब उर रहमान को ठहराया हार का जिम्मेदार, ग्लेन मैक्सवेल का कैच छोड़ना पड़ा भारी

महज 91 रन पर 7 विकेट खो चुकी ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी दोहरा शतक लगाकर 292 रन के लक्ष्य को हासिल कर अफगानिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 08 Nov 2023 5:38:52

World Cup 2023 : अफगान कप्तान ने इशारों में मुजीब उर रहमान को ठहराया हार का जिम्मेदार, ग्लेन मैक्सवेल का कैच छोड़ना पड़ा भारी

विश्व कप 2023 में मंगलवार आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने इस प्रतियोगिता में भाग ले रही सभी टीमों के खिलाड़ियों को यह बताने में सफलता प्राप्त की कि यदि आप मुश्किल परिस्थिति में अपने धैर्य और विश्वास को बनाए रखें तो आप असम्भव नजर आने वाले काम को भी सम्भव बना सकते हैं और सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कल अफगानिस्तान के साथ खेलते हुए मैक्सवेल ने 91 पर 7 विकेट खो चुकी अपनी टीम को विपरीत परिस्थितियों में खेलते हुए शानदार जीत का तोहफा देते हुए उसे सेमीफाइनल का टिकट दिला दिया।

मुजीब उर रहमान को बताया सबसे बड़ा विलेन

एक समय ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट चटकाकर अफगानिस्तान की टीम बड़ी जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही थी। लेकिन, अकेले ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानी गेंदबाजी की ऐसी धुनाई की कि फिर वह वापसी नहीं कर सकी। महज 91 रन पर 7 विकेट खो चुकी ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी दोहरा शतक लगाकर 292 रन के लक्ष्य को हासिल कर अफगानिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली। अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने इस हार के लिए खराब फील्डिंग को सबसे बड़ा कारण बताया है और इशारों ही इशारों में मुजीब उर रहमान को सबसे बड़ा विलेन बताया है।

हशमतुल्लाह शाहिदी ने जीता हुआ मैच हारने पर दुख जताते हुए कहा कि ये हमारे लिए बेहद निराशाजनक मैच रहा। हमारे गेंदबाजों शुरुआत में जिस तरह से गेंदबाजी की, हम मैच में थे। लेकिन हमसे कुछ मौके छूटे, जिनसे नुकसान हुआ। मैक्सवेल को इसका श्रेय जाता है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि उनका शुरुआत में कैच छूटना सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट रहा।

उन्होंने कहा कि कैच छूटने के बाद तो ग्लेन मैक्सवेल ने लाजवाब खेल दिखाया। उन्होंने सभी तरह के शॉट्स खेले और हमें संभलने का कोई मौका नहीं दिया। बता दें कि जब मैक्सवेल 33 रन बनाकर खेल रहे थे, उसी समय मुजीब उर रहमान ने उनका आसान सा कैच टपका दिया था।

अफगानी टीम के कप्तान ने इस दौरान अपनी टीम के प्रदर्शन की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि हमें गेंदबाजों पर गर्व है। सभी गेंदबाजों ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। टीम निराश जरूर है, लेकिन ये भी खेल का हिस्सा है। हम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अब अगले मैच में फिर पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरेंगे। उन्होंने इब्राहिम जादरान को भी बधाई दी और कहा कि वह वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पहले अफगान खिलाड़ी बन गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत