न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय जीत के साथ ही ICC रैंकिंग में हुई उठापटक, अफगान खिलाड़ी ने रचा इतिहास, अक्षर पटेल ने लगाई लम्बी छलांग

अक्षर पटेल ने ऑलराउंडरों की ICC वनडे रैंकिंग में 17 पायदान की लंबी छलांग लगा दी है और 13वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 05 Mar 2025 2:36:43

भारतीय जीत के साथ ही ICC रैंकिंग में हुई उठापटक, अफगान खिलाड़ी ने रचा इतिहास, अक्षर पटेल ने लगाई लम्बी छलांग

टीम इंडिया ने 4 मार्च को पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस मैच के बाद ICC ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में गेंद और बल्ले से योगदान दे रहे अक्षर पटेल को ICC वनडे रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है। अक्षर पटेल ने ऑलराउंडरों की ICC वनडे रैंकिंग में 17 पायदान की लंबी छलांग लगा दी है और 13वें पायदान पर पहुंच गए हैं। अक्षर पटेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 1 विकेट लेने के अलावा 27 रन बनाए थे जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 1 विकेट लेने के अलावा 42 रनों की पारी खेली थी।

ICC की ओर से जारी ताजा रैंकिंग में अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई सभी को चौंकाते हुए वनडे में नंबर- 1 ऑलराउंडर बन गए हैं। उन्होंने 2 पायदान की छलांग लगाते हुए मोहम्मद नबी और सिकंदर रजा को पछाड़ते हुए शीर्ष पर कब्जा किया। अजमतुल्लाह उमरजई ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 5 विकेट लेने का बड़ा कारनामा किया था। साथ ही बल्ले से 41 रनों का योगदान दिया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में शानदार 61 रनों की पारी खेली थी। बांग्लादेश के मेहसी हसन मिराज ऑलराउंडरों की वनडे रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं।

टॉप-10 में एकमात्र भारतीय ऑलराउंडर

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं। राशिद खान एक स्थान लुढ़कते हुए छठे स्थान पर चले गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल 7वें स्थान पर बरकरार हैं। स्कॉटलैंड के ब्रैंडन मैकमुलेन 8वें स्थान पर काबिज हैं। टॉप-10 वनडे ऑलराउंडरों में रवींद्र जडेजा एकमात्र भारतीय हैं। जडेजा 9वें पायदान पर हैं। 10वें स्थान पर नामीबिया के गेरहार्ड इरास्मस हैं।

गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय टीम फाइनल का टिकट हासिल कर चुकी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि फाइनल में जगह बनाने वाली दूसरी टीम कौन बनती है। दूसरे सेमीफाइनल में आज साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टक्कर होगी। दोनों में से कोई एक टीम फाइनल का टिकट हासिल करने में कामयाब होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत