न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20WC: बांग्लादेश की जीत के साथ ही Super 8 की दौड़ से बाहर हुई श्रीलंका, नहीं मिली अब तक कोई जीत

T20WC से श्रीलंका की टीम सुपर 8 की दौड़ से पूरी तरह से बाहर हो गई है। बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप 2024 के 27वें मुकाबले में नीदरलैंड्स को हरा दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 14 Jun 2024 6:11:49

T20WC: बांग्लादेश की जीत के साथ ही Super 8 की दौड़ से बाहर हुई श्रीलंका, नहीं मिली अब तक कोई जीत

T20WC से श्रीलंका की टीम सुपर 8 की दौड़ से पूरी तरह से बाहर हो गई है। बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप 2024 के 27वें मुकाबले में नीदरलैंड्स को हरा दिया। बांग्लादेश की जीत का श्रीलंका को नुकसान हो गया। श्रीलंका ने इस बार अभी तक 3 मैच खेले हैं। इस दौरान दो मैचों में हार का सामना किया है, जबकि एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका। श्रीलंका ने इस बार एक भी मैच नहीं जीता।

श्रीलंकाई टीम ग्रुप डी में है। इस ग्रुप से दक्षिण अफ्रीका ने सुपर 8 में जगह बना ली है। उसने 3 मैच खेले हैं और सभी जीते हैं। बांग्लादेश ने 3 मैच खेले हैं और 2 जीते हैं। उसे एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। बांग्लादेश के पास 4 पॉइंट्स हैं और एक ग्रुप मैच बचा हुआ है। लेकिन श्रीलंका एलिमिनेट हो चुकी है। उसके पास महज 1 पॉइंट है। श्रीलंका ने इस बार एक भी मैच नहीं जीता। उसका आखिरी मुकाबला नीदलैंड्स से है। यह मैच 17 जून को खेला जाएगा। यदि श्रीलंका नीदरलैंड से यह मुकाबला जीत भी लेता है तब भी वह सुपर 8 में शामिल नहीं हो पाएगा, क्योंकि बांग्लादेश के पहले से ही 4 पाइंट और यदि वह अपना आखिरी लीग मैच जीत जाता है तो उसे 6 पाइंट हो जाएगा वहीं दूसरी ओर श्रीलंका के मैच जीतने पर 3 पाइंट ही रहेंगे।

अगर श्रीलंका के टी20 विश्व कप में अब तक के प्रदर्शन को देखें तो वह ओवर ऑल अच्छा रहा है। लेकिन टीम 2014 के बाद अभी तक सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई है। श्रीलंका 2007 में सुपर 8 तक पहुंची थी। 2009 टीम रनर्स-अप रही। श्रीलंका ने 2010 में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। इसके बाद 2014 में चैंपियन बन गई। इससे पहले 2012 में भी अच्छा परफॉर्म किया था। श्रीलंकाई टीम 2014 के बाद सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच सकी है। वह सुपर 12 और सुपर 10 तक ही सीमित रही।

श्रीलंकाई टीम टी20 विश्व कप 2024 से एलिमिनेट हो चुकी है। इसके साथ-साथ न्यूजीलैंड, पीएनजी, युगांडा, ओमान और नामीबिया भी सुपर 8 की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। वहीं टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 में पहुंच चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल