न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में स्टीव स्मिथ की वापसी, पर स्लिप में फील्डिंग नहीं करेंगे

वेस्टइंडीज के खिलाफ ग्रेनेडा में 3 जुलाई से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ को ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया गया है। कप्तान पैट कमिंस ने पुष्टि की कि स्मिथ ने अपनी उंगली की चोट से पूरी तरह उबरने के बाद टीम में वापसी की है और वह जोश इंग्लिस की जगह लेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 03 Jul 2025 11:48:35

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में स्टीव स्मिथ की वापसी, पर स्लिप में फील्डिंग नहीं करेंगे

वेस्टइंडीज के खिलाफ ग्रेनेडा में 3 जुलाई से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ को ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया गया है। कप्तान पैट कमिंस ने पुष्टि की कि स्मिथ ने अपनी उंगली की चोट से पूरी तरह उबरने के बाद टीम में वापसी की है और वह जोश इंग्लिस की जगह लेंगे।

गौरतलब है कि स्टीव स्मिथ को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान उंगली में चोट लग गई थी, जिसके चलते वह पहले टेस्ट से बाहर रहे थे। हालांकि उन्होंने न्यूयॉर्क में एक बेसबॉल केज में अभ्यास करके अपनी रिकवरी को तेज किया। कमिंस ने बताया, "वह खेलने के लिए तैयार हैं, उंगली अब ठीक है। खासकर बल्लेबाजी में वह काफी सहज महसूस कर रहे हैं।"

स्लिप में नहीं दिखेंगे स्टीव स्मिथ

हालांकि बल्लेबाजी के लिए फिट घोषित किए जाने के बावजूद फील्डिंग को लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम सतर्क है। कप्तान कमिंस ने कहा, "फील्डिंग के मामले में हमें अभी भी थोड़ा संभलकर चलना होगा, इसलिए स्मिथ स्लिप में ज्यादा नहीं दिखेंगे। स्पिनर्स के समय शायद वहां रह सकते हैं, लेकिन तेज गेंदबाजों के समय नहीं।"

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन – दूसरा टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ग्रेनेडा में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। सलामी बल्लेबाज़ के रूप में उस्मान ख्वाजा और युवा बल्लेबाज़ सैम कॉनस्टास को मौका दिया गया है। मिडिल ऑर्डर में कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ और ट्रैविस हेड जैसे अनुभवी और दमदार बल्लेबाज़ शामिल हैं। ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर को भी टीम में बनाए रखा गया है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी एलेक्स केरी संभालेंगे।

गेंदबाज़ी आक्रमण की कमान कप्तान पैट कमिंस के साथ मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड को सौंपी गई है। यह टीम संतुलन के लिहाज से बेहद मजबूत नजर आ रही है, जिसमें अनुभव और युवा जोश का अच्छा मिश्रण है। स्मिथ की वापसी ने मिडिल ऑर्डर को और मजबूती दी है, हालांकि वे स्लिप में फील्डिंग नहीं करेंगे ताकि उनकी चोट दोबारा न उभरे।

ग्रेनेडा में ऑस्ट्रेलिया का पहला टेस्ट

ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली बार ग्रेनेडा के सेंट जॉर्ज पार्क में टेस्ट मैच खेलने जा रही है। यह मैदान अब तक केवल चार टेस्ट मैचों की मेजबानी कर चुका है, जिनमें आखिरी मुकाबला 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया था, जिसे वेस्टइंडीज ने 10 विकेट से जीता था।

पैट कमिंस ने कहा, "यह मैदान कैसा खेलता है, यह साफ नहीं है क्योंकि मैच काफी अंतराल में हुए हैं, लेकिन पिच पर घास की एक समान परत है और यह अच्छी दिख रही है।"

उन्होंने स्मिथ की विशेषताओं की तारीफ करते हुए कहा, "स्टीव का सबसे बड़ा गुण यह है कि वह हर तरह की परिस्थितियों में रन बना सकते हैं। भले ही उन्होंने इस मैदान पर कभी नहीं खेला, लेकिन वो बहुत जल्दी समझ जाते हैं कि कहां स्कोर करना है और किस तरह की बल्लेबाजी करनी है।"

सीरीज में 1-0 से आगे है ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले टेस्ट में 159 रनों की जीत के साथ सीरीज में 1-0 से आगे है। अब टीम दूसरे टेस्ट में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। वहीं, वेस्टइंडीज घरेलू मैदान पर वापसी की कोशिश में होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत