न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किस टीम के सिर सजेगा IPL 2025 का ताज, नवजोत सिंह सिद्धू की बड़ी भविष्यवाणी

नवजोत सिंह सिद्धू ने IPL 2025 के विजेता को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी। श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स को बताया खिताब का प्रबल दावेदार। जानें टीम की प्लेऑफ यात्रा और खिलाड़ियों का प्रदर्शन।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 20 May 2025 10:58:48

किस टीम के सिर सजेगा IPL 2025 का ताज, नवजोत सिंह सिद्धू की बड़ी भविष्यवाणी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 18वें सीजन के प्लेऑफ के लिए अब तक तीन टीमें क्वालिफाई कर चुकी हैं। इन टीमों में गुजरात टाइटंस शामिल है, जो पहले ही खिताब अपने नाम कर चुकी है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने अब तक आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है। प्लेऑफ के चौथे स्थान के लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जोरदार टक्कर चल रही है। इस स्थिति में दिग्गज खिलाड़ी और विशेषज्ञ यह अंदाजा लगाने लगे हैं कि आखिर इस बार खिताब किसके नाम रहेगा?

भारत के पूर्व क्रिकेटर और इस सीजन में कमेंट्री कर रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने IPL 2025 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेल रही पंजाब किंग्स को खिताब का सबसे मजबूत दावेदार बताया है।

सिद्धू ने कहा कि श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग की जोड़ी ने इस टीम को उस मुकाम पर पहुंचा दिया है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। उनका मानना है कि पंजाब किंग्स को शुरू में कम आंका गया था, लेकिन टीम ने शानदार प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है।

उन्होंने आगे कहा, "टीम वही है – प्रभसिमरन सिंह, अर्शदीप सिंह, नेहाल वढेरा जैसे खिलाड़ी हैं। प्रियांश आर्य जैसे युवा भी टीम में शामिल हैं, जिन्हें मौका देकर मैच विनर बना दिया गया है। नेहाल वढेरा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 37 गेंदों में 70 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं शशांक सिंह ने भी 30 गेंदों में 59 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जब अलग-अलग मैचों में अलग-अलग खिलाड़ी ‘मैन ऑफ द मैच’ बनते हैं, तो यही टीम की असली ताकत होती है। इससे बेहतर कुछ और हो ही नहीं सकता।"

पंजाब किंग्स बन सकती है चैंपियन

नवजोत सिंह सिद्धू ने आगे कहा, "पंजाब किंग्स सिर्फ प्लेऑफ में नहीं पहुंची, बल्कि इस बार खिताब की असली दावेदार भी है। मेरा मानना है कि यह टीम टॉप 2 में पहुंचेगी। उनके साथ आरसीबी या गुजरात टाइटंस भी रह सकती है। गौर करने वाली बात यह है कि 2011 से लेकर अब तक जो भी टीम खिताब जीती है, वह टॉप 2 में रही है। केवल 2016 में ऐसा हुआ था जब सनराइजर्स हैदराबाद टॉप 2 में नहीं थी और खिताब जीत गई थी। वरना तीन लगातार मैच जीतना और यात्रा करना आसान नहीं होता।"

2014 के बाद पहली बार प्लेऑफ में पहुंची पंजाब किंग्स

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स की टीम इस बार जबरदस्त फॉर्म में दिखाई दे रही है। इससे पहले 2014 में आखिरी बार टीम ने प्लेऑफ में प्रवेश किया था, लेकिन फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स से हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स अब तक केवल दो बार प्लेऑफ तक पहुंच पाई है – पहली बार 2008 में जब टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी, और दूसरी बार 2014 में जब टीम उपविजेता बनी थी। इस बार टीम तीसरी बार प्लेऑफ में कदम रख रही है और खिताब जीतने को पूरी तरह तैयार दिख रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत