न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: टीम इंडिया का कौन सा बल्लेबाज आज तोड़ेगा सौरव गांगुली का रिकॉर्ड, 20 साल में नहीं तोड़ पाया कोई

सौरव गांगुली का यह रिकॉर्ड पिछले 20 साल से नहीं टूट पाया है और इसके बाद कई बार टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंची है, लेकिन कोई भी भारतीय खिलाड़ी ना तो शतक लगा पाया और ना ही गांगुली से आगे निकल पाया। इस बार क्या गांगुली का 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूट सकता है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 15 Nov 2023 12:26:25

World Cup 2023: टीम इंडिया का कौन सा बल्लेबाज आज तोड़ेगा सौरव गांगुली का रिकॉर्ड, 20 साल में नहीं तोड़ पाया कोई

एक दिवसीय पुरुष विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल आज मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के मध्य खेला जाना है। केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड कड़े संघर्ष के बाद सेमीफाइनल में पहुँचने में सफल हुई है। हालांकि इस टीम में भारत को हराने की जबरदस्त क्षमता है, इसे हम विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में देख चुके हैं। हालांकि इस बार टीम इंडिया के खिलाड़ी जिस तरह की रिदम में दिख रहे हैं उससे अच्छे की उम्मीद की जा सकती है। बहरहाल इस नॉकआउट मैच में सिर्फ एक ही मौका होगा क्योंकि जो टीम हारी वह बाहर हो जाएगी।

मैच जीतने के लिए भारतीय खिलाड़ियों को पूरा जोर लगाना होगा जिसमें गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों को ही जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका के साथ न्याय करना होगा, भारतीय टीम के खिलाड़ी अब तक करते आए हैं। भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो टॉप 5 में शामिल सभी अच्छी फॉर्म में हैं और एक अगर फेल होता है तो दूसरा अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। ऐसे में कौन सा बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर करता है इस पर भी सबकी निगाहें टिकी रहेगी।

दर्शकों की निगाहें भारत के टॉप 5 बल्लेबाजों पर इस आशा के साथ लगी हुई होंगी कि इन पाँच बल्लेबाजों—रोहित, विराट, केएल राहुल, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर—में से कौन सा बल्लेबाज टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का एक दिवसीय विश्व कप सेमीफाइनल के सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर को तोड़ने में सफल होता है। गौरतलब है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने वर्ष 2003 के सेमीफाइनल में केन्या के खिलाफ अविजित शतक लगाते हुए 111 रन का निजी स्कोर बनाया था। आज तक इस रिकॉर्ड को कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है।

कौन तोड़ेगा गांगुली का 20 साल पुराना रिकॉर्ड

वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में यह 9वां मौका है जब टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है और इसमें से यह टीम दो बार वर्ल्ड कप खिताब जीतने में सफल रही है। पिछले 8 सेमीफाइनल की बात करें तो भारतीय टीम की तरफ से सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम पर दर्ज है जिन्होंने साल 2003 में सेमीफाइनल मैच में केन्या के खिलाफ नाबाद 111 रन की पारी खेली थी। यही नहीं वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत की तरफ से वह नाबाद शतकीय पारी खेलने वाले अब तक के इकलौते बल्लेबाज हैं।

सौरव गांगुली का यह रिकॉर्ड पिछले 20 साल से नहीं टूट पाया है और इसके बाद कई बार टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंची है, लेकिन कोई भी भारतीय खिलाड़ी ना तो शतक लगा पाया और ना ही गांगुली से आगे निकल पाया। इस बार क्या गांगुली का 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूट सकता है क्योंकि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर रन बन सकते हैं और टीम इंडिया के पास विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल जैसे इन फॉर्म बल्लेबाज हैं जो यह कमाल कर सकते हैं।

विश्व कप सेमीफाइनल में भारत के लिए उच्चतम स्कोर

111* रन – गांगुली बनाम केन्या, 2003

85 रन – सचिन बनाम पाकिस्तान, 2011

83 रन- सचिन बनाम केन्या, 2003

77 रन – रविंद्र जडेजा बनाम न्यूजीलैंड, 2019

65 रन – सचिन बनाम श्रीलंका, 1996

65 रन – धोनी बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2015

64 रन – अजहरुद्दीन बनाम इंग्लैंड, 1987

61 रन- यशपाल सिंह बनाम इंग्लैंड, 1983

51* रन- एस पाटिल बनाम इंग्लैंड, 1983

50 रन- धोनी बनाम न्यूजीलैंड, 2019

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत