न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस विश्व कप में बस एक मौके की तलाश में था, पिच को देखकर गेंदबाजी की: शमी

विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मोहम्मद शमी ने जिस अंदाज में गेंदबाजी की है, उसने उन्हें आज देश का सबसे बड़ा सितारा बना दिया है। सोशल मीडिया पर वह बुधवार रात से ही ट्रेंड कर रहे हैं। हालत यह है कि उन्होंने विराट कोहली के 50वें शतक की बड़ी उपलब्धि को भी फीका कर दिया है। शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 7 विकेट झटककर टीम इंडिया को जो जीत दिलाई है, शायद यह अब क्रिकेट जगत में हमेशा याद रखी जाएगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 16 Nov 2023 12:44:15

इस विश्व कप में बस एक मौके की तलाश में था, पिच को देखकर गेंदबाजी की: शमी

मुम्बई। विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मोहम्मद शमी ने जिस अंदाज में गेंदबाजी की है, उसने उन्हें आज देश का सबसे बड़ा सितारा बना दिया है। सोशल मीडिया पर वह बुधवार रात से ही ट्रेंड कर रहे हैं। हालत यह है कि उन्होंने विराट कोहली के 50वें शतक की बड़ी उपलब्धि को भी फीका कर दिया है। शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 7 विकेट झटककर टीम इंडिया को जो जीत दिलाई है, शायद यह अब क्रिकेट जगत में हमेशा याद रखी जाएगी। इस यादगार परफॉर्मेंस की बदौलत शमी ने कई पुराने रिकॉर्ड धराशायी कर उन पर अपना नाम लिख दिया है।

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 स्टार गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद शमी ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि मैं इस विश्व कप में बस एक मौके का इंतजार कर रहा था और मुझे वो मौका न्यूजीलैंड के खिलाफ ही लीग स्टेज के मैच में मिला था। वहां भी मैंने बस पिच को ध्यान में रखकर गेंदबाजी की थी और ज्यादा वैरिएशन पर ध्यान नहीं दिया था और यहां भी मैंने उसी स्ट्रैटजी को फॉलो किया।

वैरिएशन पर मेरा ध्यान नहीं था- शमी

शमी ने संजय मांजरेकर के साथ बातचीत में कहा कि मैंने जब इस विश्व कप में अपनी शुरुआत की तो उस वक्त ज्यादा व्हाइट बॉल क्रिकेट नहीं खेल रहा था। जब बात तेज गेंदबाजी की होती है तो लोग वैरिएशन की बात करते हैं। सभी के दिमाग में यॉर्कर या फिर स्लोअर गेंद होती है, लेकिन मैं पिच को देखकर गेंदबाजी कर रहा था, इसलिए मैंने अपनी गेंदबाजी में ज्यादा वैरिएशन लाने की कोशिश नहीं की। मेरी कोशिश होती है कि मैं नई गेंद से जितने विकेट निकाल सकूं निकाल लूं।

केन का कैच छोड़ने के बाद बहुत बुरा लगा- शमी

शमी ने आगे कहा कि हमें टॉस के वक्त यह अंदाजा था कि ओस पड़ेगी, लेकिन उतनी ओस नहीं आई। अगर ओस आती तो हमारे लिए हालात खराब हो सकते थे, लेकिन हमारे पास डिफेंड करने के लिए काफी रन थे। शमी ने इस दौरान केन विलियमसन के ड्रॉप कैच पर भी बात की। शमी ने कहा कि जब मुझसे केन का कैच ड्रॉप हुआ तो मैं काफी दबाव में आ गया था और मुझे उस वक्त बहुत बुरा लग रहा था, लेकिन निराशा को पीछे छोड़ मैंने गेंदबाजी पर ध्यान दिया।

फाइनल में पहुंचा भारत

बता दें कि विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से मात दे दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवियों को 398 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ टीम इंडिया वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल में भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत