Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वीरू ने बताया-धोनी के मेंटर बनने से किन्हें होगा फायदा, IPL-14 के 4 फेवरेट प्लेयर और 2 दावेदार टीम

बीसीसीआई ने अक्टूबर-नवंबर में ओमान-यूएई में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए पूर्व कप्तान व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 Sep 2021 8:47:18

वीरू ने बताया-धोनी के मेंटर बनने से किन्हें होगा फायदा, IPL-14 के 4 फेवरेट प्लेयर और 2 दावेदार टीम

बीसीसीआई ने अक्टूबर-नवंबर में ओमान-यूएई में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए पूर्व कप्तान व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को टीम इंडिया का मेंटर नियुक्त किया है। पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी फैसले का समर्थन किया और कहा कि धोनी के होने से टीम के गेंदबाजों को बहुत फायदा मिलेगा। सहवाग ने पीटीआई-भाषा को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि धोनी ने मेंटर बनने का ऑफर मान लिया है। मुझे पता है कि बहुत से लोग चाहते हैं कि वे फिर से भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में वापसी करें।

एक विकेटकीपर के रूप में धोनी फील्डिंग सजाने के मामले में असाधारण थे और यह कुछ ऐसा है जो इस विश्व कप में गेंदबाजी यूनिट की मदद करेगा। गेंदबाज, बल्लेबाज के खिलाफ योजना बनाने के लिए उपयोगी सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी अंतरराष्ट्रीय टीम में हमेशा ऐसे खिलाड़ी होते हैं, जो शर्मीले होते हैं और अपने कप्तान से बातचीत करने में संकोच करते हैं। धोनी हमेशा उस तरह के शख्स हैं, जिनसे खिलाड़ी आसानी से बातचीत कर सकते हैं। वे युवाओं के लिए एक आदर्श संकटमोचक भी हैं।


ईशान किशन हैं सहवाग की पहली पसंद

वीरेंद्र सहवाग ने उन चार खिलाड़ियों का नाम बताया है जो आईपीएल-14 के दूसरे फेज में धमाल मचा सकते हैं। खास बात ये है कि ये चारों भारतीय हैं। वीरू ने मुंबई इंडियंस के बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन, आरसीबी के बाएं हाथ के ओपनर देवदत्त पडिक्कल, राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर कप्तान संजू सैमसन और किंग्स इलेवन पंजाब के विकेटकीपर कप्तान लोकेश राहुल को पसंदीदा खिलाड़ी बताया। सहवाग कहा कि मेरी पहली पसंद ईशान किशन हैं। चूंकि दूसरा हाफ दुबई और अबू धाबी में शिफ्ट हो गया है, तो मुझे लगता है कि दिल्ली और मुंबई फिर से फेवरेट होंगे और 5 बार की चैंपियन मुंबई का पलड़ा थोड़ा भारी होगा।


कोहली की कप्तानी को लेकर ऐसा बोले वीरू

सहवाग बोले कि आईपीएल सभी कप्तानों के लिए अहम है लेकिन मुझे लगता है कि ये बड़े फैन बेस वाले विराट कोहली के लिए थोड़ा ज्यादा जरूरी है। हर कोई चाहता है कि कोहली बैंगलोर फ्रेंचाइजी के लिए ट्रॉफी जीतें, अपनी कप्तानी में अगर कई बार नहीं तो कम से कम एक बार। मैदान के बाहर ये साल महामारी की वजह से अजीब रहा है और कौन जाने कि ये साल बैंगलोर के लिए पिछली बार से अलग हो और वे ट्रॉफी जीत जाएं। उल्लेखनीय है कि कोहली ने हाल ही में टी20 विश्व कप के बाद इस फॉर्मेट से भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology