पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग एक बार फिर अपने विवादास्पद बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने जाट समुदाय को लेकर एक ऐसा कमेंट कर दिया, जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। आईपीएल के दौरान स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में हिंदी कमेंट्री करते हुए सहवाग ने कहा कि भारत के अलग-अलग राज्यों में जाटों की भाषा अलग होती है, लेकिन "दिमाग से सारे पैदल हैं"। यह बयान ऑन-एयर दिया गया, जिससे कई दर्शक हैरान रह गए।
बयान ने भड़काया विवादसहवाग ने कहा, "उत्तर प्रदेश के जाट की भाषा अलग है, राजस्थान के जाट की भाषा अलग है, हरियाणा के जाट की भाषा अलग है... लेकिन दिमाग से सारे पैदल हैं।" इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तीखी आलोचना हो रही है और कई यूजर्स उनसे सार्वजनिक माफी की मांग कर रहे हैं। कुछ लोगों ने अभिनेता रणदीप हुड्डा से अपील की है कि वे इस मुद्दे पर आगे आकर सहवाग से माफी मंगवाएं।