न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में 5 रन बनाते ही विराट कोहली तोड़ देंगे सौरव गांगुली का यह रिकॉर्ड

विराट कोहली ने मौजूदा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी शानदार बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रविवार (9 मार्च) को उनके पास सिर्फ पांच रन बनाकर भारत के लिए सौरव गांगुली के सर्वकालिक रिकॉर्ड को तोड़ने का शानदार मौका है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 07 Mar 2025 8:26:22

चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में 5 रन बनाते ही विराट कोहली तोड़ देंगे सौरव गांगुली का यह रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड रविवार (9 मार्च) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आमने-सामने होंगे। भारत के लिए वनडे प्रारूप में खिताबी सूखे को खत्म करने का यह एक शानदार मौका है, जिसे उसने आखिरी बार 2013 में जीता था। यह बात सभी जानते हैं कि भारत ने वनडे में आखिरी बड़ी आईसीसी ट्रॉफी एमएस धोनी की कप्तानी में 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। विराट कोहली उस टीम का हिस्सा थे और 12 साल बाद, वह फाइनल में एक खास रिकॉर्ड के साथ अपनी दूसरी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की कोशिश कर रहे हैं।

विराट कोहली की गिनती बेहतरीन प्लेयर्स में होती है। वह एक बार क्रीज पर टिक गए, तो उन्हें आउट करना मुश्किल हो जाता है। उन्हें बड़े मैचों का खिलाड़ी माना जाता है। उन्होंने अहम मौकों पर हमेशा ही रन बनाए हैं और टीम इंडिया के लिए संकटमोचक बनकर उभरे हैं। अब उनसे एक बार फिर भारतीय फैंस को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बड़ी पारी की उम्मीद होगी। उनका ये लगातार तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल होगा। इससे पहले वह चैंपियंस ट्रॉफी 2013 और 2017 का भी फाइनल मुकाबला खेल चुके हैं।

गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका

विराट कोहली ने अभी तक वनडे वर्ल्ड कप के दो फाइनल (2011 और 2023), चैंपियंस ट्रॉफी के दो फाइनल (2013, 2017) मुकाबले खेले हैं। ऐसे में उन्होंने वनडे आईसीसी फाइनल के चार मैचों में 34.25 की औसत से 137 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक फिफ्टी भी निकली है। विराट भारत के लिए आईसीसी वनडे फाइनल्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। वह पहले नंबर पर काबिज सौरव गांगुली का रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं। गांगुली ने भारत के लिए चार आईसीसी फाइनल्स में कुल 141 रन बनाए हैं।

अब अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में कोहली पांच रन और बना लेते हैं, तो वह सौरव गांगुली का भारत की तरफ से आईसीसी वनडे फाइनल्स में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे और खुद पहला स्थान हासिल कर लेंगे। जबकि गांगुली दूसरे नंबर पर खिसक जाएंगे।

ICC वनडे फाइनल्स (वर्ल्ड कप+ चैंपियंस ट्रॉफी) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज:

• सौरव गांगुली- 141 रन

• विराट कोहली- 137 रन

• वीरेंद्र सहवाग- 120 रन

• सचिन तेंदुलकर- 98 रन

• गौतम गंभीर- 97 रन

कोहली एक बार जीत चुके हैं चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब

भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब जीता था। तब विराट कोहली उस टीम के सदस्य थे। इसके बाद कोहली की कप्तानी में ही टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन तब उसे पाकिस्तान के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी। अब वह 12 साल बाद एक बार फिर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतना चाहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत