न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस मामले में धोनी से आगे निकले कोहली, बताया-तीसरे टेस्ट में कहां हुई चूक, रूट बने नं.1 अंग्रेज कप्तान

पिछले दो टेस्ट में कमाल का प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम हेडिंग्ले में बिखर गई। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में एक पारी और ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 28 Aug 2021 8:47:14

इस मामले में धोनी से आगे निकले कोहली, बताया-तीसरे टेस्ट में कहां हुई चूक, रूट बने नं.1 अंग्रेज कप्तान

पिछले दो टेस्ट में कमाल का प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम हेडिंग्ले में बिखर गई। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में एक पारी और 76 रन की करारी हार मिली। हालांकि दूसरी पारी में भारत के लिए सुकून की बात यह रही कि कप्तान विराट कोहली की फॉर्म में वापसी हो गई। इससे अगले दो टेस्ट में भारत को मदद मिल सकती है। कोहली ने 125 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके की मदद से 55 रन जुटाए। वे अच्छी लय में दिख रहे थे।

कोहली की इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में यह 13वीं फिफ्टी है और वे इस मामले में नं.3 भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 12 अर्धशतक हैं। पहले नंबर पर 20-20 अर्धशतक के साथ संयुक्त रूप से सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर हैं। गुंडप्पा विश्वनाथ (16) दूसरे नंबर पर हैं। कोहली का इस साल यह 8वां अर्धशतक है। भारत की ओर से दूसरे स्थान पर ऋषभ पंत (7) व तीसरे पर रोहित शर्मा (6) हैं।

इंग्लैंड के गेंदबाजों ने किया गलती के लिए मजबूर : कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैच खत्म होने के बाद माना कि टीम ने बल्लेबाजी में कुछ गलतियां की। उन्होंने कहा कि हम जानते थे कि हम 80 रन के नीचे आउट हो गए थे और ये हमारे खिलाफ था। विपक्ष ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। हमने महत्वपूर्ण पार्टरनरशिप की। लेकिन आज सुबह इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार दबाव बनाया और हमने अच्छा रिस्पोंड नहीं किया। इस देश में बल्लेबाजी कभी भी बिखर सकती है।

पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी लेकिन इंग्लैंड ने गेंद के साथ अनुशासन दिखाया, जिसने हमें कुछ गलतियां करने के लिए मजबूर किया और जहां हम रन नहीं बना रहे थे, वहां स्पैलों से निपटना मुश्किल था। हमने बैटिंग साइड के तौर पर कुछ अच्छे फैसले नहीं लिए। उन्होंने बल्लेबाजी में ज्यादा इंटेंट दिखाया और बेहतर निर्णय लिए। वे ईमानदारी से जीतना डिजर्व करते थे।

virat kohli,indian captain virat kohli,india,england,india vs england,ms dhoni,joe root,third test,headingley test,sports news in hindi

इंग्लैंड की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले कप्तान बने रूट

अंग्रेज कप्तान जो रूट के लिए भारत के खिलाफ यह जीत ऐतिहासिक भी बन गई। रूट का बतौर कप्तान ये 55वां टेस्ट था और इन मैचों में उनकी 27वीं जीत है। अब वो इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने का रिकॉर्ड माइकल वॉन के नाम पर था, जिन्होंने 51 टेस्ट में कप्तानी की और 26 मैच जीते। एंड्रयू स्टॉस (50 टेस्ट, 24 जीत) व एलेस्टर कुक (59 टेस्ट, 24 जीत) संयुक्त रूप से तीसरे और पीटर मे (41 टेस्ट, 20 जीत) चौथे स्थान पर हैं। रूट ने मौजूदा सीरीज की पांच पारियों में 126.75 की औसत से 507 रन बनाए हैं। उन्होंने तीनों टेस्ट में शतक जमाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत